Bharat Jodo Yatra in Himachal: आज भारत जोड़ो यात्रा में सीएम समेत सरकार और संगठन के कई चेहरे होंगे शामिल
Updated on: Jan 18, 2023, 6:15 AM IST

Bharat Jodo Yatra in Himachal: आज भारत जोड़ो यात्रा में सीएम समेत सरकार और संगठन के कई चेहरे होंगे शामिल
Updated on: Jan 18, 2023, 6:15 AM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करने वाली है. जिसे लेकर कांग्रेस सरकार से लेकर संगठन तक ने पूरी तैयारी कर ली है. आखिर कब हिमाचल में पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा और कौन-कौन होगा इसमें शामिल. जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर (Bharat Jodo Yatra in Himachal) (Rahul Gandhi in Himachal) (Sukhvinder singh Sukhu in Bharat Jodo Yatra)
शिमला/कांगड़ा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज यानी 18 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश करेगी. इसके लिए हिमाचल सरकार और कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को ही कांगड़ा जिले के नूरपुर पहुंच चुके हैं. जहां सीएम सुक्खू के साथ उनके कैबिनेट मंत्री, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे. सीएम सुक्खू ने शिमला में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े कार्यक्रम की जानकारी दी.
आज हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिले के इंदौरा पहुंचेगी. जहां वो मीलवां नामक स्थान से हिमाचल में प्रवेश करेगी और लगभग 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा हिमाचल के बाद पंजाब पहुंचेगी. इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ सुखविंदर सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ कई कांग्रेस नेता, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसी दौरा राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
सीएम सुक्खू ने क्या कहा- हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस यात्रा को लेकर कहा कि वो हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी का शुक्रिया करते हैं और 18 जनवरी को हिमाचल कांग्रेस और सरकार के कई चेहरे इस यात्रा में जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी. 150 दिन की यात्रा के 124वें दिन ये यात्रा करीब 24 किलोमीटर हिमाचल में होगी. जहां सुबह 7 बजे भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी और शाम 4 बजे पंजाब के मलौट पहुंचेगी. जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे. हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे.
ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra in Himachal: हिमाचल में 24 KM चलेगी यात्रा, नूरपुर के लिए रवाना हुए CM सुक्खू
