Diwali 2023: हिमाचल में मुख्यमंत्री से लेकर इन नेताओं ने परिवार संग मनाई दीपावली, देखिए तस्वीरें
Updated: Nov 13, 2023, 1:47 PM |
Published: Nov 13, 2023, 1:47 PM
Published: Nov 13, 2023, 1:47 PM
Follow Us 

हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया. दिवाली पर पूरे प्रदेश दीयों की रोशनी में दीपमान नजर आया. प्रदेश में नेताओं से लेकर फिल्मी कलाकार सभी ने दिवाली मनाते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी और सोशल मीडिया पर दिवाली उत्सव की तस्वीरें साझा की.

1/ 12
12 नवंबर को देशभर समेत देवभूमि में भी दिवाली पर्व की धूम देखने को मिली. हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया. आम जनता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी नेता और फिल्मी कलाकार भी दिवाली के रंग में डूबे हुए नजर आए. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां टूटीकंडी बालिका आश्रम में बच्चों के साथ मनाई दिवाली मनाई. वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हमीरपुर संसदीय सीट से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए नजर आए. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की. वहीं, हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने निवास स्थान पर लोगों से मुलाकात कर उनके संग दिवाली का पर्व मनाया. मंदी संसदीय सीट से सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे एवं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने भी होली लॉज में परिवार संग दिवाली मनाई.
Loading...
Loading...
Loading...