Weather Update of Himachal: आज येलो अलर्ट, 17 मई तक खराब रहेगा मौसम

Weather Update of Himachal: आज येलो अलर्ट, 17 मई तक खराब रहेगा मौसम
उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से गर्मी को दौर शुरू हो गया है. भीषण गर्मी से बहुत ही बुरा हाल है. कई राज्यों में एक बार फिर से तापमान चढ़ना शुरू हो गया है. बादल छाने और हल्की बारिश से मिली राहत के बाद फिर से लू का प्रकोप बढ़ गया है. इसके अलावा कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर सामने आई है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी. वहीं, बात अगर पहाड़ी राज्य हिमाचल की करें, तो मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Himachal Pradesh Weather Update) के अनुसार 15 से 17 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का (Rain and hailstorm in Himachal) पूर्वानुमान है.
शिमला: उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से गर्मी को दौर शुरू हो गया है. भीषण गर्मी से बहुत ही बुरा हाल है. कई राज्यों में एक बार फिर से तापमान चढ़ना शुरू हो गया है. बादल छाने और हल्की बारिश से मिली राहत के बाद फिर से लू का प्रकोप बढ़ गया है. इसको लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर-मध्य भारत में लोगों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ेगा. इसके अलावा कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर सामने आई है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी.
वहीं, बात अगर पहाड़ी राज्य हिमाचल की करें, तो मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Himachal Pradesh Weather Update) के अनुसार आज पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 15 से 17 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का (Rain and hailstorm in Himachal) पूर्वानुमान है. इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 26°C | 17°C |
सोलन | 32°C | 18°C |
हमीरपुर | 35°C | 20°C |
मंडी | 36°C | 19°C |
बिलासपुर | 37°C | 22°C |
ऊना | 40°C | 23°C |
कांगड़ा | 36°C | 22°C |
सिरमौर | 33°C | 21°C |
कुल्लू | 35°C | 18°C |
चंबा | 33°C | 18°C |
किन्नौर | 24°C | 11°C |
लाहौल-स्पीति | 21°C | 8°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
