हिमाचल में भाजपा रिपीट के साथ-साथ जीतेगी 50 से अधिक सीटेंः सिकंदर कुमार

हिमाचल में भाजपा रिपीट के साथ-साथ जीतेगी 50 से अधिक सीटेंः सिकंदर कुमार
जिला मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा का सांसद बनाया है जिसके लिए वे पूरे शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह राज्यसभा सांसद भी बनेंगे. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान समूचे प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ना केवल रिपीट करेगी बल्कि 50 अधिक सीटें भी अपनी झोली में डालेगी.
मंडी: भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट ही नहीं बल्कि 50 से अधिक सीटें लेकर प्रदेश में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी. यह दावा अपने दौरे के दौरान मंडी पहुंचे राज्यसभा सांसद सिकंदर ने किया. मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा का सांसद बनाया है जिसके लिए वे पूरे शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. डॉक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह राज्यसभा सांसद भी बनेंगे.
राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसको वह बेहतर तरीके से निभाएंगे. राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान समूचे प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ना केवल रिपीट करेगी बल्कि 50 अधिक सीटें भी अपनी झोली में डालेगी.
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार (Rajya Sabha MP Sikander Kumar) ने भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के साथ मुख्यमंत्री संवाद कक्ष ने बैठक की. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए. इससे पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डडौर से लेकर मंडी शहर तक बाइक रैली भी निकाली. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- जनता का रुझान बता रहा कि हिमाचल में भाजपा होगी रिपीट: सिकंदर कुमार
