भाजपा के एक उप प्रधान सहित चार वार्ड सदस्यों ने थामा कांग्रेस का दामन, आशा कुमारी ने कसा BJP पर तंज

author img

By

Published : Sep 7, 2021, 4:15 PM IST

congress mla asha kumari

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है. चुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस लगातार रणनीति तैयार कर रही है. मंगलवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद करना शुरू कर दिया है. विधानसभा चुनाव से पहले चंबा में भाजपा से रुष्ट होकर लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं.

चंबा: हिमाचल प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. यही कारण है कि डलहौजी विधानसभा क्षेत्र (Dalhousie Assembly Constituency) से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद करना शुरू कर दिया है. साथ ही भाजपा से रुष्ट होकर लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को साल्वा में सालवा पंचायत के उपप्रधान सहित चार वार्ड सदस्यों ने भाजपा का दामन छोड़कर आशा कुमारी के सामने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है.

इसी के साथ मोड़ा पंचायत में भी भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है. बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और अन्य मामलों पर केंद्र और प्रदेश सरकार को नकाम बताने वाले इन कार्यकर्ताओं ने अपनी इच्छा अनुसार कांग्रेस पार्टी को अपना नया घर बनाया है, हालांकि सालवा और मोहड़ा पहुंचने पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा कुमारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और 2022 के विधानसभा चुनावों में हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो आशा कुमारी जैसा हो जैसे नारों से भी पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

वीडियो.

आशा कुमारी का बीजेपी पर आरोप: आशा कुमारी ने कहा कि इस बार भारी संख्या में भाजपा से रुष्ट होकर लोग कांग्रेस पार्टी का दामन लगातार थम रहे हैं, हालांकि आशा कुमारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोग परेशान हो गए हैं और उसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा. आशा कुमारी ने कहा कि 'भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई है और कांगड़ा जिला में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर भाजपा के लोगों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता जरूर देगी और निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी की सरकार 2022 के विधानसभा चुनावों में बनने जा रही है.'

वहीं, दूसरी ओर आशा कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता उब चुकी है. उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में भाजपा के लोग पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और कांग्रेस पार्टी उनका स्वागत करती है. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है.

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक थप्पड़ कांड: CM के बयान पर PCC CHIEF का पलटवार, बोले- अराजकता को बढ़वा दे रही सरकार

ये भी पढ़ें: जिस लंगर में वीरभद्र सिंह, आचार्य देवव्रत ने बांटा भोजन, भूख के खिलाफ उस अभियान में आड़े आ गए ये नियम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.