ममता कभी कांग्रेस का विकल्प नहीं बन सकतीं- सुरजेवाला

By

Published : Nov 26, 2021, 7:12 PM IST

Updated : Nov 27, 2021, 5:47 PM IST

thumbnail

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा है कि ममता कांग्रेस को कमजोर करना चाहती हैं लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाएंगी. ममता कभी कांग्रेस का विकल्प नहीं बन सकतीं. वो कितनी भी कोशिश कर लें वो बंगाल को छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में कभी नहीं जीत पाएंगी. भाजपा को कोई हरा सकता है तो वो कांग्रेस है, क्षेत्रीय दलों के बस की बात ये नहीं है. मोदी सरकार पर तीखे हमले करने के लिए प्रसिद्ध सुरजेवाला ने ये बातें ईटीवी भारत के रीजनल एडिटर सचिन शर्मा से विशेष साक्षात्कार में कहीं. उनके अनुसार पंजाब में कुछ भी हुआ हो लेकिन कांग्रेस की नीतियां वहां उसे फिर से सत्ता दिलाएंगी. उत्तर प्रदेश को लेकर भी सुरजेवाला काफी आशावादी दिखे. उन्होंने प्रियंका गांधी पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस को यूपी में किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है. कांग्रेस अपने बलबूते यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी. आप भी इस रोचक बातचीत को सुनिए..

Last Updated : Nov 27, 2021, 5:47 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.