धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बन रहा है भव्य महाभारत वर्चुअल म्यूजियम, आपको होगा महाभारत काल का आभास

author img

By

Published : Jan 7, 2022, 5:52 PM IST

Updated : Jan 7, 2022, 6:21 PM IST

virtual-museum-in-kurukshetra

अगर आप महाभारत का युद्ध आभासी दुनिया में देखना चाहते हैं महाभारत वर्चुअल म्यूजियम आइये. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भव्य वर्चुअल म्यूजियम (virtual museum in kurukshetra) का निर्माण किया जा रहा है. इस म्यूजियम में के जरिए महाभारत काल में पहुंचने का आभास होगा.

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पूरी दुनिया में महाभारत युद्ध और गीता की जन्मस्थली के रूप में जानी जाती है. हर साल यहां लाखों श्रद्धालु श्रीकृष्ण की कर्मस्थली के दर्शन के लिए पहुंचती है. श्रद्धालुओं के लिए महाभारत की इस धरती का विकास कार्य जोरों पर है. सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से इस तीर्थ स्थल को और भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इन्ही एक विकास कार्यों में है ज्योतिसर तीर्थ स्थल पर बन रहे वर्चुअल म्यूजियम (virtual museum in kurukshetra) की.

कई एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे वर्चुअल म्यूजियम को करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया जा रहा है जो करीब 1 साल में तैयार होगा. इस म्यूजियम में महाभारत का चित्रण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को असली में महाभारत काल में पहुंचने का अनुभव मिलेगा. इस म्यूजियम में देश की सबसे अच्छी और नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा.

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बन रहा है भव्य वर्चुअल म्यूजियम, देखिए वीडियो

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (kurukshetra development board) के मानद सचिव मदन मोहन चावला का कहना है कि बोर्ड का उद्देश्य है कि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि दिलाने का काम करना. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए भी हम लोग भरपूर प्रयास कर रहे हैं. उनमें से यह एक पहल है ज्योतिसर तीर्थ स्थल पर महाभारत के चित्रण के लिए वर्चुअल म्यूजियम बनाना. इसमें महाभारत का चित्रण तो किया ही जाएगा, साथ में हरियाणा की संस्कृति भी इसमें दर्शाई जाएगी जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां यह जानें कि महाभारत काल कैसा था. इससे कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा (tourism in kurukshetra) मिलेगा.

virtual museum in kurukshetra
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महाभारत के लोकप्रिय किस्सों की कलाकृति

ये पढ़ें- कुरुक्षेत्र सांस्कृतिक राजधानी के रूप में बना रहा अपनी पहचान- मुख्यमंत्री

बैंगलोर से आईं श्रद्धालु गार्गी तिवारी ने कहा कि कुरुक्षेत्र का किस्सा हिंदुओं की मान्यताओं और आस्था से जुड़ा है. हमारे काव्य ग्रंथों में से एक महाभारत और गीता है इसलिए हम यहां पर आते रहते हैं. लेकिन जैसे ही उनको अब स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि यहां पर वर्चुअल म्यूजियम बनाया जा रहा है. जहां पर महाभारत का चित्रण किया जाएगा तो काफी खुशी है कि यहां पर इतना अच्छा काम किया जा रहा है.

virtual museum in kurukshetra
श्रीकृष्ण के विराट रूप का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

वहीं स्थानीय निवासी जगमोहन सिंह ने इस वर्चुअल म्यूजियम निर्माण को लेकर कहा कि इस म्यूजियम के बनने से हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा और हमारे कुरुक्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा. इसलिए आसपास के और ज्योतिसर गांव के निवासियों में काफी खुशी है कि उनके यहां पर यह म्यूजियम बनाया जा रहा है.

ये पढ़ें- ब्रह्मसरोवर तट पर 11 हजार दीये जलाकर मनाया गया गीता जन्मोत्सव

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ये पहल वाकई सराहनीय है. इस वर्चुअल म्यूजियम से इस धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत का और प्रचार प्रसार तो होगा ही, साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों का आर्थिक विकास भी होगा.

virtual museum in kurukshetra
ज्योतिसर में बन रहा है भव्य म्यूजियम

ये भी पढ़ें- ये हैं जंगम जोगी साधु, हाथ में नहीं लेते दान, बस करते हैं शिव का गुणगान

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

Last Updated :Jan 7, 2022, 6:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.