राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हरियाणा दौरे का दूसरा दिन, चंडीगढ़ में खिलाड़ियों से करेंगी मुलाकात

author img

By

Published : Nov 29, 2022, 10:46 PM IST

President Draupadi Murmu

हरियाणा के खिलाड़ियों से बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुलाकात (draupadi murmu meet haryana players) करने वाली हैं. साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को सफल बनाने में जुड़े कई वर्गों के लोगों से भी अभियान की सफलता की कहानी के बारे में वो जानकारी लेंगी. इस दौरान स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी.

चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए 30 नवम्बर 2022 बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दिन एक ओर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑलम्पियन और अन्य खिलाडिय़ों से (draupadi murmu meet haryana players) मिलेंगी तो वहीं दूसरी ओर वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुडे़ विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी.

गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल के आवास पर पहुंची. वहीं सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. वहां उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्ता त्रेय से मुलाकात की. वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी राष्ट्रपति ने शिष्टाचार भेंट की.

राष्ट्रपति 21 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरा से आरम्भ किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस और इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी.इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों और ऑलम्पियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उसके बाद चंडीगढ़ में हरियाणा राज्यपाल के आवास पर पहुंची. जहां पर उनका राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया. इससे पहले मंगलवार को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित सभी मेहमान जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय हाइटेक प्रदर्शनी, हरियाणा पवेलियन, शिल्प मूर्तिकला उद्यान, मध्यप्रदेश पवेलियन का भी विधिवत शुभारंभ किया.

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के सभागार में इंटरनेशनल गीता सेमिनार का शुभारंभ किया. इसके साथ ही हरियाणा सरकार की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत रुप से शिलान्यास किया. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शिरकत की

ये भी पढ़ें-अंबाला में छात्र ने लगाया फंदा, झज्जर सड़क हादसे में 2 की मौत, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव से द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा की तीन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उन्होंने श्रीमद्भगतगीता सदन से ही हरियाणा परिवहन में ई टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ (E-ticketing system launched in Haryana Transport) किया. प्रारंभिक चरण में 6 डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग परियोजना को लागू किया जाएगा. इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- पलवल में में तीन निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, कई पर लटकी तलवार, जानिए पूरा मामला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.