करनाल: शनिवार को हरियाणा में फल सब्जियों के दाम (fruits and vegetables price in haryana) जारी हो गए हैं. आलू, टमाटर, प्याज समेत हरी सब्जियों की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सूबे में आलू, गोभी, जैसी सब्जियां जो पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रही थी वो अब 10 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं. पिछले दिनों 50 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.
बता दें कि मंडियों में फल सब्जियों की आवक में सुधार हो रहा है. लोकल सब्जियों के मंडी पहुंचने से और बाकी राज्यों से आवक पूर्ति होने से आम आदमी को राहत जरूर मिली है. हरियाणा की मंडियों में आलू 14 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जो पिछले हफ्ते 15-20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका था. ऐसे ही पत्ता गोभी और पालक भी 20-25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. जानें शनिवार को क्या रहे हरियाणा में सब्जियों के दाम.
सब्जी | दाम (प्रति किलोग्राम) |
मटर | 30 |
गाजर | 18 |
आलू | 14 |
टमाटर | 30 |
प्याज | 26 |
गोभी | 25 |
खीरा | 40 |
पालक | 25 |
धनिया | 40 |
मेथी | 30 |
नींबू | 40 |
शिमला मिर्च | 50 |
मूली | 12 |
अदरक | 40 |
फ्रांस बीन | 60 |
हरियाणा में फलों की कीमत (fruits price in haryana) भी रोजाना बदल रही है. ताजा जारी कीमतों के मुताबिक हरियाणा में केला 50 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिक रहा है. वहीं सेब आज 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. चलिए जानते हैं आज क्या हैं हरियाणा में फलों की कीमत.
फल | दाम |
केला | 50 |
सेब | 80 |
अनार | 100 |
अमरूद | 50 |
चीकू | 40 |
अंगूर | 100 |
संतरा | 50 |
वहीं खुदरा बाजार में दाल, चावल जैसी जरूरत की चीजों का हाल ही में भाव नहीं बढ़ा है, लेकिन आम आदमी की आर्थिक स्थिति के मुताबिक राशन काफी मंहगा है. कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दालों के दामों में और उछाल (pulses Price in Haryana) होने वाला है. जो आम आदमी की चिंता का विषय हो सकता है.
हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP