करनाल: सर्दी का असर बढ़ते ही हरी सब्जियों की आवक बढ़ गई है. इससे सब्जियों के भाव में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है. हरी सब्जी में पत्ता गोभी,पालक, नया आलू, मटर, टमाटर, मैथी की आवक आने से भाव में कमी आने लगी है. वहीं आलू, गाजर,मूली जैसी सब्जियां 10-20 रुपये प्रति किलो बिक रही है लेकिन शिमला मिर्च और अदरक के दाम ने अभी भी किचन का बजट बिगाड़ कर रखा हुआ है.
एक हफ्ते पहले तक 80 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 30 रुपये किलो बिक रहा है. बता दें कि मांग अधिक होने के कारण दाम अभी उतने नहीं घटे हैं जितने होने चाहिए लेकिन लोकल सब्जियों के मंडी पहुंचने से और बाकी राज्यों से आवक पूर्ति होने से आम आदमी को राहत जरूर मिली है.
सब्जी | दाम (प्रति किलोग्राम) |
मटर | 30 |
गाजर | 20 |
आलू | 14 |
टमाटर | 30 |
प्याज | 40 |
गोभी | 25 |
खीरा | 40 |
पालक | 25 |
धनिया | 40 |
मेथी | 30 |
नींबू | 40 |
शिमला मिर्च | 50 |
मूली | 15 |
अदरक | 40 |
फ्रांस बीन | 60 |
सब्जियों के अलावा फ्रूट भी काफी महंगा बिक रहा था जिसमे हल्की गिरावट देखने को मिली है।. हरियाणा में केला 50 रुपये किलो और सेब 80 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. चलिए जानते हैं शुक्रवार के फलों के दाम-
ये भी पढ़ें-दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितने बढ़े रेट
फल | दाम |
केला | 50 |
सेब | 80 |
अनार | 100 |
अमरूद | 50 |
चीकू | 40 |
अंगूर | 100 |
संतरा | 50 |
बता दें कि मंडियों में फल-सब्जियों की आवक में सुधार आ चुका है, लेकिन मांग अधिक होने के कारण दाम अभी उतने नहीं घटे हैं जितने होने चाहिए. हालांकि, लोकल सब्जियों के मंडी पहुंचने से और बाकी राज्यों से आवक पूर्ति होने से आम आदमी को राहत जरूर मिली है.वहीं खुदरा बाजार में दाल, चावल जैसी जरूरत की चीजों का हाल ही में भाव नहीं बढ़ा है, लेकिन आम आदमी की आर्थिक स्थिति के मुताबिक राशन काफी मंहगा है. कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दालों के दामों में और उछाल (pulses Price in Haryana) होने वाला है. जो आम आदमी की चिंता का विषय हो सकता है.
हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP