करनाल: हरियाणा में गुरूवार को फल- सब्जियों के दाम (fruits and vegetables price in haryana) जारी हो गए हैं. सर्दियां बढ़ते ही सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्ते भर पहले हरियाणा फल- सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था. हालांकि सूबे में आलू, गाजर,मूली जैसी सब्जियां जो पहले 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रही थी वो अब 10 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं.
वहीं 80 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 30 रुपये किलो बिक रहा है. माना जा रहा है कि जैसे जैसे मंडियों में मौसमी सब्जियों आनी शुरू हो जाएंगी सब्जियों के दाम में और कमी देखने को मिल सकती है. बताया जा रहा है कि दाम कम होने के पीछे की एक यह भी वजह है कि सर्दियां तेज होते ही सब्जियां आनी शुरू हो गई हैं. इसकी वजह से सब्जियों के दाम में गिरावट आई है.
चलिए जानते हैं गुरुवार को क्या हैं हरियाणा में फलों की कीमत
सब्जी | दाम ( प्रतिकिलोग्राम) |
---|---|
गाजर | 20 |
आलू | 15 |
टमाटर | 30 |
गोभी | 25 |
प्याज | 40 |
खीरा | 45 |
पालक | 25 |
धनिया | 40 |
मेथी | 30 |
नींबू | 40 |
मूली | 15 |
वहीं हरियाणा में फलों की कीमत (fruits price in haryana) भी रोजाना बदल रही है. ताजा जारी कीमतों के मुताबिक हरियाणा में केला 50 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिक रहा है. वहीं सेब आज 70 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. चलिए जानते हैं आज क्या हैं हरियाणा में फलों की कीमत.
फल | दाम |
केला | 50 |
सेब | 70 |
संतरा | 50 |
अनार | 100 |
अमरूद | 50 |
चीकू | 40 |
अंगूर | 100 |
बता दें कि मंडियों में फल-सब्जियों की आवक में सुधार आ चुका है, लेकिन मांग अधिक होने के कारण दाम अभी उतने नहीं घटे हैं जितने होने चाहिए. हालांकि, लोकल सब्जियों के मंडी पहुंचने से और बाकी राज्यों से आवक पूर्ति होने से आम आदमी को राहत जरूर मिली है.वहीं खुदरा बाजार में दाल, चावल जैसी जरूरत की चीजों का हाल ही में भाव नहीं बढ़ा है, लेकिन आम आदमी की आर्थिक स्थिति के मुताबिक राशन काफी मंहगा है. कारोबारियों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दालों के दामों में और उछाल (pulses Price in Haryana) होने वाला है. जो आम आदमी की चिंता का विषय हो सकता है.
हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP