मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया हरियाणा रोडवेज की बस में सफर, जानिए क्यों CM ने महिला यात्री के पति से की बात?

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया हरियाणा रोडवेज की बस में सफर, जानिए क्यों CM ने महिला यात्री के पति से की बात?
Manohar Lal Traveled Haryana Roadways Bus: रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक हरियाणा रोडवेज की बस में सफर किया. इस दौरान सीएम ने बस में सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत की.
करनाल: रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में जनसंवाद कार्यक्रम किया. इसके बाद वो शाम को करनाल से काफिले के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए. अचानक मुख्यमंत्री का काफिला कुरुक्षेत्र में शाहाबाद अंबाला जीटी रोड पर नो गजा पीर पर रुक गया. यहां मुख्यमंत्री ने मुख्त्यार सिंह की टी स्टॉल पर मूंग की दाल के हलवे का स्वाद चखा. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोनीपत रोडवेज डिपो की बस में चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक हरियाणा रोडवेज की बस में सफर किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस में सफर कर रहे यात्रियों से मुलाकात की. बस में सफर कर रहे यात्रियों ने सीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पूरी यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर दी. मुख्यमंत्री ने लिखा कि 'आज करनाल से चंडीगढ़ आते हुए एक यादगार और अद्भुत सफर का अनुभव हुआ.'
-
आज करनाल से चण्डीगढ़ आते हुए एक यादगार और अद्भुत सफर का अनुभव हुआ...
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 5, 2023
जनता का सेवक होने के नाते उनके जीवन के सफर को भी और यात्रा के सुख-दुःख को भी जानने की कोशिश की।
म्हारे प्रदेश की शान... हरियाणा रोडवेज के साथ यह शानदार अनुभव रहा।
सफर में पंजाब के एक यात्री का सुझाव और हमारी… pic.twitter.com/AUioVJ7gHo
'म्हारे प्रदेश की शान... हरियाणा रोडवेज के साथ यह शानदार अनुभव रहा। सफर में पंजाब के एक यात्री का सुझाव और हमारी सरकार के काम की प्रशंसा तथा एक बहन द्वारा प्रसन्नता से अपने जीवन यात्रा से करवाई हुई राम-राम ने मुझे आनंदित और भावविभोर कर दिया।यह सफर हमेशा मुझे प्रदेश के सफर को बेहतर और उन्नति की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।'
-
हरियाणा रोडवेज हमारी शान है...
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 5, 2023
इसका सफर और भी शानदार !
आज की शाम रोडवेज के सफर का आनंद लिया और चाय के ढाबे पर चर्चा भी हुई। pic.twitter.com/hScde4JCuR
अचानक मुख्यमंत्री के शाहाबाद में रुकने के समाचार से प्रशासन अलर्ट हो गया. मुख्यमंत्री शाम 7.15 पर शाहाबाद पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए. यहां से सीएम ने चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सफर किया. इस दौरान सीएम ने बस में बैठे यात्रियों से बातचीत की. यात्रियों ने सीएम के साथ अपने अनुभव साझा किए. सीएम ने बस कंडक्टर से भी बात कर ई टिकटिंग की व्यवस्था की जानकारी ली.
