'कांग्रेस की टूटी-फूटी बस, बीजेपी की चल रही है रेल'

author img

By

Published : Mar 24, 2019, 8:26 PM IST

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताने वाले लोगों को बीजेपी ज्वाइन करवाई. उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों यकीन दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा.

हिसार: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल सिसाय के कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बच्चे को अपने जीवन में बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिसे केवल मेहनत के बल पर हासिल किया जा सकता है.

गांव सिसायमें वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताने वाले लोगों को बीजेप ज्वाइन करवाई. उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों यकीन दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा.

कैप्टन अभिमन्यु, वित्त मंत्री, हरियाणा

वित्त मंत्री नेकहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, देश की जनता ऐसी भाषा और शब्दों को कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस समय पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के साथ है.

कैप्टन ने कहा कि किसी युवराज और शहजादे की संस्कृति को भारतीय जनता अब कभी भी सत्ता नहीं सौंपेगी.अभय चौटालापर बोलते हुएवित्त मंत्री नेकहा कि आज प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है. इनेलो ने हमेशा भाजपा विरोधी राजनीति की है.

अब यह पार्टी खुद ही पूरी तरह से बिखर चुकी है. वित्त मंत्री ने कहा कियही स्थिति कांग्रेस की भी है. कांग्रेस आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेताओं को जबरदस्ती से एक बस में हरियाणा भ्रमण के लिए भेजा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ बस में ऐसे लोग भी सवार होंगे, जिन्होंने पहले भी उनकी गर्दन को तोड़ने का काम किया था.

कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की इस टूटी-फूटी बस में कोई सवार होने को तैयार नहीं. भाजपा की रेल तेज चल रही है, आगे बढ़ रही है और गति पकड़ रही है और इसमें हर कोई चढ़ना चाहता है. भारत माता की जय बोलकर, देश की सेवा के लिए, परिवारवाद के विरोध में और जातिवाद को हराने में हमारा साथ देना चाहें, ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है.

NEWS BY - SAJJAN KUMAR / HISAR
SLUG - CAPT. ABHIMANYU IN NARNOUND
TOTAL FILE - 03
FEED PATH - LINKS

युवराज और शहजादे की संस्कृति को सत्ता नहीं देगी देश की जनता - वित्तमंत्री 

- विपक्ष केवल लूट खसोट के लिए सत्ता हथियाने का असफल प्रयास कर रहा है  --कैप्टन अभिमन्यु

- विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न ही नीयत  -कैप्टन अभिमन्यु

- आज हरियाणा प्रदेश में मोदी की आंधी चली हुई है  ---कैप्टन अभिमन्यु

एंकर  ---  वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल सिसाय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बच्चे को अपने जीवन में एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए जीवन मे मेहनत ही इकलौता माध्यम है। परिश्रम के बिना जीवन मे कुछ हासिल नहीं हो सकता। इन्ही बच्चों में आज देश का भविष्य है। 21वीं शदी का भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और दुनिया ने इसे स्वीकार भी किया है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकता है। शिक्षा ही एक ऐसी वस्तु है जिसे न कोई छीन सकता है, न इसे कोई बांट सकता है और न ही इसे कोई चुरा सकता है। 
   गांव सिसाय में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दूसरी पार्टियों  को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करवाइ  और उन लोगों को पार्टी की तरफ से भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा 
 
  वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। देश की जनता ऐसी भाषा और शब्दों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। देश की जनता इस समय पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। किसी युवराज और शहजादे की संस्कृति को सत्ता नहीं देगी। जो लोग लूट खसोट की राजनीति करते थे उन लोगो को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। देश की जनता के सामने उनकी असलियत आ चुकी है। देश को समर्पित विभूति नरेंद्र मोदी के साथ आज देश की जनता खड़ी है। भारत माँ का बेटा व लोकतंत्र की प्रक्रिया से निकलकर सरकार चलाने का जो पांच साल में प्रदर्शन किया है जिसके चलते उन्हें फिर से मौका मिलेगा। 
          अभय चौटाला  पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने  कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से बिखर चुका है। इनेलो ने हमेशा भाजपा विरोधी राजनीति की है। अब यह पार्टी खुद ही पूरी तरह से बिखर चुकी है। 

  वित्त मंत्री ने  कहा कि यही स्थिति कांग्रेस की है। कांग्रेस आलाकमान ने अपनी पार्टी के नेताओं को जबरदस्ती से एक बस में हरियाणा भ्रमण के लिए भेजा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ बस में ऐसे लोग भी सवार होंगे, जिन्होंने पहले भी उनकी गर्दन को तोड़ने का काम किया था। जब तक बस यात्रा पूरी नहीं होती, मुझे अशोक तंवर की सुरक्षा की चिंता रहेगी।
 
       कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस की इस टूटी-फूटी बस में कोई सवार होने को तैयार नहीं। भाजपा की रेल तेज चल रही है, आगे बढ़ रही है और गति पकड़ रही है और इसमें हर कोई चढ़ना चाहता है। भारत माता की जय बोलकर, देश की सेवा के लिए, परिवारवाद के विरोध में और जातिवाद को हराने में हमारा साथ देना चाहे, ऐसे लोगों का भाजपा में स्वागत है। 
1 बाइट -- कैप्टन अभिमन्यु  वित् मंत्री हरियाणा 
2  कट शॉट -- वित् मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
3 स्पीच --कैप्टन अभिमन्यु  वित् मंत्री हरियाणा 

 






ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.