एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मनोहर लाल

author img

By

Published : Jun 23, 2022, 10:20 PM IST

Manoharlal will participate in Draupadi Murmu nomination

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचे. दिल्ली के हरियाणा भवन में मनोहर लाल ने बीजेपी के सभी विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग की. मनोहर लाल शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन (Manoharlal will participate in Draupadi Murmu nomination) में हिस्सा लेंगे.

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली में हैं. सीएम खट्टर के साथ हरियाणा के सभी बीजेपी विधायक और सांसद भी मौजूद हैं. गुरुवार शाम मनोहर लाल दिल्ली के हरियाणा भवन पहुंचे. सीएम ने यहां विधायकों और सांसदों के साथ मीटिंग की. मनोहर लाल हरियाणा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि शुक्रवार को करीब 12.30 बजे द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी.

इस पहले गुरुवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हरियाणा निवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच मुलाकात हुई. इसके बाद हरियाणा निवास में ही हरियाणा बीजेपी विधायक दल (haryana bjp legislature party meeting) और हिमाचल प्रदेश बीजेपी विधायक दल (himachal pradesh bjp legislature party meeting) की संयुक्त बैठक हुई.

इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की. बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तर भारत के जो विधायक हैं. उनके फॉर्म भरे जा रहे हैं. आज उस प्रक्रिया को पूरा किया गया है. शुक्रवार को एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू नामांकन भरेंगी. ऐसे में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है.

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि राष्ट्रपति का चुनाव एनडीए जीतेगी. वहीं हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी राष्ट्रपति चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी NDA के साथ है. उन्होंने कहा कि हम NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे.

ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव: चंडीगढ़ में हरियाणा और हिमाचल बीजेपी ने फॉर्म की प्रक्रिया को किया पूरा, संयुक्त रूप से हुई विधायक दल की बैठक

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.