अधिकांश महिलायें अनजान होती हैं अंडरवियर की वैराईटी और उनके नामों से

author img

By

Published : Aug 22, 2021, 9:01 AM IST

Women's underwear, underwear, lingerie, sexy lingerie, panties, types of underwear, female health, lifestyle, अंडरवियर की वैराईटी, पैंटी

हमारे देश में आज भी बड़ी संख्या में महिलायें बाजार जाकर पैंटी खरीदने से झिझकती है। वहीं छोटे और बड़े शहरों में रहने वाली अधिकांश महिलायें यह भी नहीं जानती हैं की बाजार में मिलने वाली अलग-अलग प्रकार की पैंटी के नाम क्या हैं। यही नहीं अंडरवियर खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, ज्यादातर महिलायें इस बात से भी अनजान होती हैं।

महिला हो या फिर पुरुष, अंडरवियर का इस्तेमाल सभी करते हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिये बाजार में अलग-अलग प्रकार के अंडरवियर मिलते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इनके नामों से परिचित नही होते हैं। विशेषतौर पर महिलाओं में अंडरवियर के प्रकारों और उनके नामों को लेकर जानकारी ना के बराबर होती है। वहीं ज्यादातर महिलाएं इस बात से भी वाकिफ नहीं होती हैं की उन्हे किस तरह के अंडरवियर खरीदने चाहिए। ETV भारत सुखीभवा अपने पाठकों के साथ साँझा कर रहा है महिलाओं के अंडरवियर से जुड़ी कुछ खास जानकारीयां ।

कई प्रकार के होते हैं महिलाओं के अंडवियर

Women's underwear, underwear, lingerie, sexy lingerie, panties, types of underwear, female health, lifestyle, अंडरवियर की वैराईटी, पैंटी
अंडरवियर की वैराईटी

अंडवियर के प्रकारों और नामों के बारें में सिर्फ छोटे शहरों ही नहीं बल्कि बड़े और मेट्रो शहरों में रहने वाली अधिकांश महिलाओं को भी ज्यादा जानकारी नहीं होती है और वह ज्यादातर पारंपरिक अंडरवेयर का ही इस्तेमाल करती हैं, फिर चाहे दिन खास हो या आम। महिलाओं के अंडरवियर की खास किस्में इस प्रकार हैं।

ब्रीफ़ या ग्रीन पैंटी

ब्रीफ़ सिर्फ पुरुषों के अंडरवियर को ही नहीं कहते हैं बल्कि महिलाओं के ब्रीफ़ भी बाजार में आम मिलते है। ये कमर के ज्यादा हिस्से और जांघों के ऊपरी हिस्से को कवर करती है। हालांकि इस प्रकार की पैंटी ज्यादा आकर्षक नहीं होती है लेकिन ये बहुत आराम दायक मानी जाती है।

हाई कट ब्रीफ़

हाई कट ब्रीफ्स की ऊंचाई भी ब्रीफ जितनी ही होती है। लेकिन इसमें साइड कट होते हैं। ब्रीफ्स के मुकाबले हाईकट ब्रीफ्स में वी शेप (V) पैंटी की तरह, कमर के आगे और पीछे का ज्यादा हिस्सा नजर आता है।

बॉय शॉर्ट्स

बॉय शॉर्ट्स पैंटी पुरुषों के अंडरवियर से मिलती-जुलती होती है। इन्हे ब्लूमर्स के नाम से भी जाना जाता है।

हिपस्टर्स या हिप हगर्स

हिपस्टर्स, जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि इस पैंटी की ऊपरी इलास्टिक की पट्टी (वेस्टबैंड) कमर के पिछले हिस्से के आकार के अनुसार होती है तथा हिप्स पर फिट आती है, इसलिए इन्हे हिपस्ट्रस या हिप हगर्स कहा जाता है।

बिकिनी

बिकनी पैंटी गुप्तानगों पर वी (V) के आकार में चुस्त या चिपकी हुई होती है। इस प्रकार की पैंटी आकर्षक स्टाइल में मिलती है। इन्हे विशेष तौर पर बीच वेयर के नाम से भी जाना जाता है।

चीकी

चीकी देखने में बिकनी जैसी ही होती है लेकिन इसमें कमर के पिछले हिस्से में (हिप्स पर) कवरेज कम होती है।

थॉंग्स

थॉंग्स पैंटी में कमर के अधिकांश पिछला हिस्सा कपड़े के आवरण से मुक्त होता है और इनमें हिप्स नजर आते हैं।

जी स्ट्रिंग

थोंग्स और जी स्ट्रिंग लगभग एक ही श्रेणी की पैंटी होती है। जी स्ट्रिंग पैंटी में पार्श्व हिस्से (हिप्स) में ना के बराबर कवरेज होती है। इसमें पैंटी के पिछले हिस्से में कपड़ा सिर्फ एक डोरी के रूप में नजर आता है तथा आगे से भी पैंटी की चौड़ाई काफी कम (एक पतली पट्टी समान या स्ट्रिंग समान ) होती है।

पोस्ट प्रेग्नेंसी पैंटी

इस प्रकार की पैंटी बच्चे के जन्म के बाद महिलायें पहन सकती हैं। इस प्रकार की पैंटी हाई वेस्ट वाली होती है जो नाभि से ऊपर तक के हिस्से को कवर करती है। इसे पहनने से महिलाओं को बच्चे के जन्म का कारण बढ़े हुए पेट को कम करने में मदद मिलती है और कमर को सहारा भी मिलता है।

पीरियड पैंटी

पीरियड अंडरवियर माहवारी के दौरान महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला अंडरवियर होता है। दुनिया भर की महिलाएं पीरियड के समय इसके कम्फर्टेबल होने की वजह से इसे बहुत पसंद कर रही हैं। माहवारी के दौरान पीरियड अंडरवियर लिक्विड पदार्थों को अवशोषित करता है। महिलाएं इन्हें बिना पैड के भी यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं जो महिलाएं व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन लीक की समस्या से परेशान रहती हैं, वो भी इस अंडरवियर को बेफ्रिक होकर यूज कर सकती हैं।

अंडर वियर खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें

महिलाओं को अंडरवियर खरीदते समय उनके रंग और स्टाइल अलावा कुछ और भी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

  • हर महिला के शरीर का आकार अलग होता है। इसलिए उन्हे अपने शरीर के आकार के अनुरूप ही आरामदायक पैंटी का चयन करना चाहिए।
  • अंडरवियर हमेशा सही साइज का ही खरीदना चाहिए। यदि महिलायें छोटे साइज की अंडरवियर पहनती हैं तो ना सिर्फ वह असहज महसूस करेंगी बल्कि उनमें योनि में संक्रमण और उसके आसपास रैशेज होने का खतरा भी हो सकता है।
  • लेस वाले अंडरवियर या थांग्स जोकि आमतौर पर नायलॉन, पॉलिएस्टर और स्पैन्डेक्स जैसे सिंथेटिक कपड़े से तैयार होते हैं, गुप्तांगों के आसपास की त्वचा पर गर्मी और नमी पैदा करते हैं। इन्हे ज्यादा समय तक पहनने पर त्वचा पर रैश हो सकते है ।
  • नियमित तौर पर पहनने के लिये सूती कपड़े के अंडरवियर सबसे अच्छे होते हैं।

पढ़ें: पैंटी पर लगने वाले स्राव के धब्बे देते हैं, संक्रमण की चेतावनी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.