ETV Bharat / state

साल 1949 के बाद 2020 का नवंबर रहा सबसे ठंडा, 23 नवंबर सबसे ठंडा दिन

प्रादेशिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर का न्यूनतम तापमान औसतन 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम है. साल 1949 में भी इस महीने का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं नवंबर महीने का सामान्य तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है.

temprature breaks record of 70 years in delhi 23 November the coldest day in delhi
साल 1949 के बाद 2020 का नवंबर रहा सबसे ठंडा, 23 नवंबर सबसे ठंडा दिन

Published : November 30, 2020 at 3:06 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: अक्टूबर महीने में तमाम रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सर्दियों ने नवंबर महीने में भी बीते 71 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2020 का नवंबर 1949 के बाद का सबसे ठंडा नवंबर दर्ज हुआ है. 23 नवंबर को 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ, सीजन का सबसे ठंडा दिन भी नवंबर में ही रहा है.


प्रादेशिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर का न्यूनतम तापमान औसतन 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम है. साल 1949 में भी इस महीने का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं नवंबर महीने का सामान्य तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस है.


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने में चार बार शीतलहर भी चली है. हाल ही में बीते 24 नवंबर को भी दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला था जबकि यहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते से ही यहां कोहरे का कहर भी देखने को मिल सकता है. राजधानी का तापमान अभी और नीचे गिरेगा.