कांग्रेस के मेनिफेस्टो के आगे कहीं नहीं टिकता भाजपा का मेनिफेस्टो: राजेश लिलोठिया

author img

By

Published : Apr 9, 2019, 4:45 AM IST

राजेश लिलोठिया ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब 2014 के मेनिफेस्टो में किए गए वादे पूरे नहीं कर सकी है, तो फिर नए मेनिफेस्टो का क्या औचित्य है? भाजपा के संकल्प पत्र में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात प्रमुखता से कही गई है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र नाम से जारी किए गए घोषणा पत्र में तमाम वादे किए गए हैं. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए BJP के संकल्प पत्र पर अपनी राय रखी है.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो के आगे कहीं नहीं टिकता भाजपा का मेनिफेस्टो: राजेश लिलोठिया

'भाजपा का मेनिफेस्टो कहीं नहीं टिकता'
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी किया था. मेनिफेस्टो में कई लोक लुभावने वादे थे. सबसे खास स्कीम था न्याय, जिसे अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी चुनाव कैंपेन में उतर चुकी है.


उसके जबाब में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई योजनाओं को शामिल किया है. इसी तुलना को रेखांकित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो के आगे भाजपा का मेनिफेस्टो कहीं नहीं टिकता है.

'2014 के वादे अभी तक जमीन पर नहीं उतरे'
राजेश लिलोठिया ने कहा कि आज सड़कों पर लोग चर्चा कर रहे हैं कि भाजपा का 2014 का जो मेनिफेस्टो था, उसमें किए गए वादे आज तक जमीनों पर नहीं उतर सके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते 5 साल में केवल धर्म और उन्माद की राजनीति की है.


उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने का, 15 लाख सब के खाते में डालने का, वो सब कहां हैं.
राजेश लिलोठिया ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब 2014 के मेनिफेस्टो में किए गए वादे पूरे नहीं कर सकी है, तो फिर नए मेनिफेस्टो का क्या औचित्य है? भाजपा के संकल्प पत्र में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात प्रमुखता से कही गई है.


इस पर लिलोठिया ने कहा कि पिछले 5 साल में उन्होंने इसके लिए क्या किया? वहीं 60 साल से ज्यादा के किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने की बात पर लिलोठिया का सवाल था कि क्या 50 साल या 40 साल के किसान पेंशन के काबिल नहीं हैं?

Intro:भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज अपना घोषणापत्र जारी किया। संकल्प पत्र नाम से जारी किए गए घोषणा पत्र में तमाम वादे किए गए हैं। इस पर ईटीवी भारत ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया से बातचीत की।


Body:नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया था। मेनिफेस्टो में कई लोक लुभावने वादे थे। सबसे खास स्कीम था न्याय, जिसे अपना मुख्य एजेंडा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अब चुनाव कैंपेन में उतर चुकी है। उसकी काट में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कई योजनाओं को शामिल किया है। इसी तुलना को रेखांकित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो के आगे भाजपा का मेनिफेस्टो कहीं नहीं टिकता है।

राजेश लिलोठिया ने कहा कि आज सड़कों पर लोग चर्चा कर रहे हैं कि भाजपा का 2014 का जो मेनिफेस्टो था, उसमें किए गए वादे आज तक जमीनों पर नहीं उतर सके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते 5 साल में केवल धर्म और उन्माद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने का, 15 लाख सब के खाते में डालने का, वो सब कहां हैं।

राजेश लिलोठिया ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब 2014 के मेनिफेस्टो में किए गए वादे पूरे नहीं कर सकी है, तो फिर नए मेनिफेस्टो का क्या औचित्य है? भाजपा के संकल्प पत्र में राम मंदिर और कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात प्रमुखता से कही गई है। इस पर लिलोठिया ने कहा कि पिछले 5 साल में उन्होंने इसके लिए क्या किया? वहीं 60 साल से ज्यादा के किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने की बात पर लिलोठिया का सवाल था कि क्या 50 साल या 40 साल के किसान पेंशन के काबिल नहीं हैं?


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.