'कांग्रेस का न्याय, आम आदमी को आय' नारे के साथ मेनिफेस्टो बांटेगी CONG

author img

By

Published : Apr 9, 2019, 7:21 PM IST

दिल्ली में कैंपेनिंग के मामले में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से बहुत पीछे है. इसका एक कारण गठबंधन की चर्चा भी थी, लेकिन इसके बीच भी आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय रही. कांग्रेस के कैंपेन में वो धार नहीं दिखी लेकिन अब कांग्रेस सक्रिय हो रही है.

नई दिल्ली: बीते दिनों कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा फोकस न्याय स्किम पर था. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी ने इसे वर्तमान के सबसे बड़े सियासी वादे के रूप में प्रस्तुत किया.

दिल्ली कांग्रेस ने भी इसके लिए एक अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और शीला दीक्षित सहित सभी नेताओं ने एक सुर में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और खासकर न्याय स्किम की सराहना की. अब उस न्याय स्किम को ही दिल्ली में कांग्रेस अपने कैंपेन का आधार बनाने जा रही है.

'कांग्रेस का न्याय, आम आदमी को आय' इसी नारे के साथ लोगों को मेनिफेस्टो बांटेगी कांग्रेस

कांग्रेस मेनिफेस्टो की प्रतियां बांटेगी
इस कैंपेन में कांग्रेस मेनिफेस्टो के उस हिस्से की प्रतियां लोगों में बांटेगी, जिसमें न्याय स्किम की बात की गई है. प्रतियां बांटने के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को न्याय स्किम के महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराएंगे. न्याय स्किम को भुनाते हुए दिल्ली कांग्रेस इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाएगी. इस अभियान के लिए कांग्रेस ने जो नारा तय किया है, वो है- 'कांग्रेस का न्याय, आम आदमी को आय'.

कांग्रेस की दिल्ली इकाई अलग से मेनिफेस्टो लाएगी
इसके अलावा कांग्रेस की दिल्ली इकाई दिल्ली के लिए अलग से मेनिफेस्टो लाने वाली है. इस मेनिफेस्टो में दिल्ली वालों की ज़रूरतों और दिल्ली की समस्याओं को ध्यान में रखकर वादे किए जाएंगे. अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत में कांग्रेस इस मेनिफेस्टो की प्रतियां भी लोगों में बांटेगी.

Intro:दिल्ली में कैम्पेनिंग के मामले में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से बहुत पीछे है। इसका एक कारण गठबंधन की चर्चा भी थी, लेकिन इसके बीच भी आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय रही, लेकिन कांग्रेस के कैम्पेन में वो धार नहीं दिखा। लेकिन अब कांग्रेस सक्रिय हो रही है।


Body:नई दिल्ली: बीते दिनों कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा फोकस न्याय स्किम पर था। राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ने इसे वर्तमान के सबसे बड़े सियासी वादे के रूप में प्रस्तुत किया। दिल्ली कांग्रेस ने भी इसके लिए एक अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और शीला दीक्षित सहित सभी नेताओं ने एक सुर में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और खासकर न्याय स्किम की सराहना की। अब उस न्याय स्किम को ही दिल्ली में कांग्रेस अपने कैम्पेन का आधार बनाने जा रही है।

इस कैम्पेन में कांग्रेस मेनिफेस्टो के उस हिस्से की प्रतियां लोगों में बांटेगी, जिसमें न्याय स्किम की बात की गई है। प्रतियां बांटने के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को न्याय स्किम के महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी अवगत कराएंगे। न्याय स्किम को भुनाते हुए दिल्ली कांग्रेस इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाएगी। इस अभियान के लिए कांग्रेस ने जो नारा तय किया है, वो है- 'कांग्रेस का न्याय, आम आदमी को आय।'

इसके अलावा, कांग्रेस की दिल्ली इकाई दिल्ली के लिए अलग से मेनिफेस्टो लाने वाली है। इस मेनिफेस्टो में दिल्ली वाली की ज़रूरतों और दिल्ली की समस्याओं को ध्यान में रखकर वादे किए जाएंगे। अपने चुनावी कैम्पेन की शुरुआत में कांग्रेस इस मेनिफेस्टो की प्रतियां भी लोगों में बांटेगी।


Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.