मलाइका अरोड़ा संग पेरिस में बर्थडे मनाकर लौटे अर्जुन कपूर, मुंबई की सड़कों पर अब कर रहे ये काम

author img

By

Published : Jun 29, 2022, 3:14 PM IST

मलाइका अरोड़ा

पेरिस से बर्थडे मनाकर घर लौटे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा. अब अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं.

हैदराबाद : अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग बर्थडे सेलिब्रेशन वीक इन्जॉय कर रहे हैं. बीती 26 जून को अर्जुन कपूर का बर्थडे था, तब से कपल पेरिस की एक-एक गली में घूम रहा है. कपल की यहां से कई खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें फैंस ने खूब लाइक किया है. अब अर्जुन कपूर ने पेरिस से नई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इन तस्वीरों में उनके साथ मलाइका अरोड़ा कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं.

दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन पेरिस में कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म से सभी किरदारों के फर्स्ट लुक सामने आए. फिल्म का दूसरा पार्ट पूरे आठ साल बाद आ रहा है.

अर्जुन कपूर पेरिस की खूबसूरत जगहों पर हाथ में विलेन का मास्क लिए पोज देते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर अर्जुन कपूर ने लिखा है, एक विलेन पेरिस में था और अब बिग लॉन्च के लिए मुंबई आ गया है, अपने रास्ते में आने वाले कुछ खलनायक के लिए अपने आप को संभालो!

इस बार फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं और हाल ही में इन सबका पोस्टर रिलीज किया गया था. सभी सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस संग शेयर किया था. स्टार्स के हर पोस्टर पर फिल्म की रिलीज़ डेट भी लिखी गई है. यह फिल्म 29जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है.

ये भी पढे़ं : उदयपुर टेलर हत्याकांड पर आगबबूला हुआ बॉलीवुड, अनुपम खेर से कंगना रनौत तक का फूटा गुस्सा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.