ETV Bharat / city

मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी ले उड़े चोर, CCTV फुटेज आया सामने

गाजियाबाद के थाना बापूधाम क्षेत्र का है. जहां पर बीती रात दो चोर मंदिर में दाखिल हुए और दानपात्र को सरिये से तोड़ दिया. इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. ghaziabad-the-

ghaziabad news
गाजियाबाद में चोरी की वारदात

Published : June 19, 2022 at 5:54 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद : एनसीआर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह मंदिर के दानपात्र में भी चोरी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद के थाना बापूधाम क्षेत्र का है. जहां पर बीती रात दो चोर मंदिर में दाखिल हुए और दानपात्र को सरिये से तोड़ दिया. इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी में चोरों को मंदिर में प्रवेश करते हुए और दानपात्र तोड़ते हुए देखा जा सकता है. चोरों ने यहां से दानपात्र में रखी हुई नकदी चोरी कर ली. इसके बाद वो फरार हो गए. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. साथ ही पुलिस को मामले से जुड़ा सीसीटीवी पुलिस को सौंप दिया गया है. मंदिर में चोरी की इस घटना के बाद पुलिस से लोगों ने अपील की है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ लिया जाए.