द्वारका : सोसायटी में कैंप लगा कर वोटर कार्ड का हो रहा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में अगले कुछ महीनों में एमसीडी इलेक्शन होने वाला है. इसे लेकर जहां एक तरफ जनप्रतिनिधि इसकी तैयारी में लग गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवाने और वोटर आईडी कार्ड बनवाने में लग गए हैं.

नई दिल्ली : दिल्ली में अगले कुछ महीनों में एमसीडी इलेक्शन होने वाले हैं. इसे लेकर जहां एक तरफ जनप्रतिनिधि इसकी तैयारी में लग गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवाने और वोटर आईडी कार्ड बनवाने में लग गए हैं.
तस्वीरें द्वारका सेक्टर-18 A के कारगिल अपार्टमेंट की हैं, जिनमें आप देख सकते हैं कि यहां पर मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण कैम्प लगाया गया है. जहां सोसाइटी के लोग अपने मतदाता पहचान पत्र में सुधार करवाना या फिर बनवाना है वो यहां पहुंच कर पंजीकरण करवा रहे हैं. यहां की वार्ड प्रेसिडेंट और स्थानीय विधायक के सहयोगी कैप्टन शालिनी सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए काफी लोग मतदाता पहचान पत्र को बनवाना चाह रहे हैं. इसी को लेकर लोगों वोटर आईडी कार्ड कैंप का आयोजन किया है. लोग इसकी मांग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि 1 दिन में 4 से 5 जगहों पर इस शिविर लगाया जा रहा है. एक शिविर में लगभग 80 लोगों का पंजीकरण हो रहा है.
ये भी पढ़ें : पर्यावरण बस सेवा की सर्विस 28 फरवरी तक बढ़ी
वार्ड प्रेसिडेंट ने बताया कि इस कैंप को अगले एक सप्ताह तक चलाया जाएगा. साथ ही ये सुनिश्चित किया जाएगा कि जितने भी लोगों ने मतदाता पहचान पत्र के लिए पंजीकरण करवाया है, उनका नाम मतदाता सूची में चढ़ जाए. उन्हें इस एमसीडी चुनाव से पहले मतदाता पहचान पत्र भी मिल जाए.

