मंडोली जेल में बंद रेपिस्ट की घिनौनी हरकत, महिला डॉक्टर से दु्ष्कर्म की कोशिश, संबंधित धाराओं में केस दर्ज

author img

By

Published : Sep 28, 2022, 10:46 AM IST

Updated : Sep 28, 2022, 11:06 AM IST

rape attempt in mandoli jail delhi

दिल्ली की मंडोली जेल में एक कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म (prisoner did rape attempt to female doctor) करने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसने डॉक्टर को जान से मारने की भी धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी जिले के मंडोली जेल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पहले से ही रेप के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म (prisoner did rape attempt to female doctor) करने का प्रयास किया. आरोपी ने महिला वॉशरूम के भीतर यह घिनौना काम करने की कोशिश की. महिला डॉक्टर किसी तरह से शोर मचाते हुए वहां से भागी जिसके दौरान उन्हें चोट भी लगी. उत्तर पूर्वी जिला के हर्ष विहार थाने में शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि, मंडोली जेल नंबर-13 के डेंटल क्लिनिक में सोमवार दोपहर को 31 साल की महिला डॉक्टर कैदियों का चेकअप कर रही थी. इस दौरान आरोपी कैदी जांच के बहाने क्लिनिक में आया और जेल स्टाफ को चकमा देकर महिला वॉशरूम में जाकर छिप गया. जब महिला डॉक्टर वॉशरूम गई तो कैदी ने भीतर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो कैदी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद डॉक्टर ने भागकर दरवाजा खोला और वहां से भागी. बदहवास हालत में होने की वजह से डॉक्टर गिरकर जख्मी हो गईं.

यह भी पढ़ें-दिल्ली में एयर होस्टेस से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

मामले की जानकारी, मंडोली जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने हर्ष विहार थाने में दी. बाद में पुलिस ने महिला डॉक्टर की काउंसिलिंग की और मेडिकल कराया. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मयूर विहार थाने में दर्ज रेप के एक केस में जेल में बंद है. इसे यमुना डिपो मेट्रो स्टेशन पर महिला संबंधी केस में अदालत ने एक साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने का दंड दिया था.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Sep 28, 2022, 11:06 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.