दिल्ली नगर निगम को सामान्य व्यापार लाइसेंस शुल्क से हुई 64.7 करोड़ रुपए की आय

author img

By

Published : Sep 2, 2022, 1:04 PM IST

mcd earns 64 crore rupee

चालू वित्त वर्ष में दिल्ली नगर निगम को सामान्य व्यापार लाइसेंस बनाने और उसके नवीनीकरण करने से 64.7 करोड़ रुपए की आय हुई है. नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी. MCD Earned 64 Crore Rupee from License Fee

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम एकीकरण के बाद आय के स्रोत और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने में जुटा है. इस कड़ी में दिल्ली नगर निगम ने सामान्य व्यापार लाईसेंस बनवाने एवं पुराने लाइसेंसों का नवीकरण करने संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बना दिया है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. सामान्य व्यापार लाईसेंस की प्रक्रिया सुगम होने के चलते चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल 2022 से लेकर 31 अगस्त 2022 तक 21,684 नए लाइसेंस जारी किए हैं. वहीं 23,599 पुराने लाइसेंसों का नवीकरण भी किया गया है.

दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम अपने आय के स्त्रोतों के संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम को चालू वित्त वर्ष में 31 अगस्त 2022 तक सामान्य व्यापार लाईसेंस से होने वाली आय की मद में लगभग 64.7 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम अर्जित राजस्व से जनहितैषी कार्यों का कुशलता से निर्वहन करने में सक्षम होगा एवं कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं अन्य लाभों को भी समय से जारी करने में सहायता मिलेगी.

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम की तरफ से नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन किए जाने का फायदा लोगों को मिल रहा है. पहले लाइसेंस बनावाने के लिए कारोबारियों को दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा होने की वजह से लोग घर बैठे लाइसेंस बनवा रहे हैं. इसका लाभ न केवल नागरिकों को हो रहा है, बल्कि निगम को भी हो रहा है. ज्यादा से ज्यादा लाइसेंस बनने से निगम को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटा कारोबार हो या बड़ा कारोबार, सभी को निगम व्यापार लाइसेंस बनवाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए एमसीडी ने शुरू किया इंडिया गेट्स रीडिंग अभियान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.