लगातार हुई बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में वृद्धि, देखिए कालिंदी कुंज यमुना घाट से ग्राउंड रिपोर्ट

author img

By

Published : Sep 27, 2022, 3:30 PM IST

Etv Bharat

बीते दिनों दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में हुई लगातार बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. ईटीवी भारत की टीम ने दिल्ली के यमुना के आखिरी छोर कालिंदी कुंज घाट (Kalindi Kunj Ghat) का दौरा किया और बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया.

नई दिल्ली: भारी बारिश के चलते दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके की यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है. बीते दिनों दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में हुई लगातार बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिसके बाद एहतियात कदम दिल्ली सरकार उठा रही है.

इसके अलावा हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भी पानी छोड़ा गया है, जिसका दिल्ली तक पहुंचने का अनुमान एक-दो दिन में लगाया जा रहा है. जिस कारण यमुना के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है. जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का अनुमान है.

यमुना के जलस्तर में वृद्धि

इसी का जायजा लेने के लिए ईटीवी भारत की टीम ने दिल्ली के यमुना के आखिरी छोर कालिंदी कुंज घाट (Kalindi Kunj Ghat) का दौरा किया और बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया. साथ ही निचले इलाके में बाढ़ का खतरा देख हालात को जानने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: यमुना किनारे घराें में घुसा बाढ़ का पानी, प्रभावित लाेगाें ने ETV bharat से कहा कुछ इंतजाम करे सरकार

हालांकि, दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना के बेल्ट मदनपुर खादर इलाके में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है लेकिन यमुना के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि बाढ़ के खतरे को उत्पन्न कर रही है. सरकार ने एहतियात के तौर पर कदम उठाए हैं और यमुना के करीब निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सही जगह ले जाने की तैयारियां कर ली गई हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.