ETV Bharat / city

राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

किसान नेता राकेश टिकैत को एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Death threat to rakesh tikait) मिली है. गाजियाबाद के कौशांबी थाने में इस मामले में FIR भी दर्ज (FIR lodged in kaushambi police station) कराई गई है. शनिवार को एक कॉल राकेश टिकैत की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने रिसीव किया (Rakesh tikait death threat on call) . इस पर कॉल करने वाले ने पहले गालियां दीं फिर जान से मारने की धमकी.

rakesh tikait
rakesh tikait

Published : December 5, 2021 at 5:26 PM IST

|

Updated : December 5, 2021 at 5:47 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद : बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है. इसके बाद गाजियाबाद के कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. फोन कॉल के जरिए यह धमकी दी गई. फोन कॉल राकेश टिकैत की सिक्योरिटी में लगे उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी नितिन ने रिसीव किया था. राकेश टिकैत को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी इसी तरह से मिल चुकी है.


टिकैत को धमकी देने के मामले में कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. थाने के इंचार्ज सचिन मलिक का कहना है कि मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है. संबंधित ऑडियो भी राकेश टिकैत द्वारा प्राप्त किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की जांच-पड़ताल की जाएगी. वह मोबाइल नंबर भी पुलिस ने प्राप्त कर लिया है, जिससे जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने इसके पीछे की मंशा जाहिर नहीं की. उसने पहले गालियां दीं, फिर जान से मारने की धमकी.

पहले भी फोन पर जान से मारने की मिली हैं धमकियां.
पहले भी फोन पर जान से मारने की मिली हैं धमकियां.

ये भी पढ़ें- सरकार से बातचीत के निमंत्रण का किसान कर रहे इंतजार : राकेश टिकैत


ये भी पढ़ें- विदेश पढ़ने जा रही छात्रा को टिकैत ने उपहार में दी शॉल, बोले- इसे जाकर 'शो केस' में रखना


शिकायतकर्ता नितिन ने तहरीर में लिखा है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल नंबर 921966---- पर एक अज्ञात नंबर 9166482535 से कॉल आयी, जो उनके सुरक्षा में लगे उ0प्र0 पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नितिन शर्मा ने रिसीव किया. दोनों के बीच हुई बातचीत में उसने राकेश टिकैत को गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दी. अतः महोदय से निवेदन है कि इस अज्ञात कॉल पर तुरंत कार्यवाही की जाये.

गाजियाबाद के कौशांबी थाने में दर्ज हुई FIR.
गाजियाबाद के कौशांबी थाने में दर्ज हुई FIR.
Last Updated : December 5, 2021 at 5:47 PM IST