दीपावली पर दुर्लभ संयोग देगा आर्थिक लाभ, शुभ फल की होगी प्राप्ति

author img

By

Published : Oct 3, 2021, 9:25 AM IST

Updated : Nov 4, 2021, 10:17 AM IST

दीपावली पर दुर्लभ संयोग

हिंदू धर्म (Hindu Religion) में दीपावली (Diwali) के पर्व की खास मान्यता है. इस दिन लोग गणपति बप्पा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इस बार दीपावली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है. ऐसे में आइये जानते हैं, कैसा रहेगा, लोगों के लिये दीपावली का पर्व...

नई दिल्लीः हर किसी को दीपावली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू धर्म (Hindu Religion) में दीपावली (Diwali) को सबसे प्रमुख पर्व माना जाता है. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दीपावली के दिन, इनकी पूजा करने से घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है. दीपावली का पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष को अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस बार दीपावली का त्योहार गुरुवार (चार नवंबर) को पड़ रहा है.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. इस योग में एक ही राशि में चार ग्रह गोचर कर रहें होंगे. इसी दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे. चार ग्रहों की इस युति से दीपावली के दिन शुभ योग बन रहा है. सभी पर देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी.

दीपावली पर दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर धन की देवी और गणपति बप्पा की पूजा की जाती है. इस शुभ योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी बहुत प्रसन्न होंगी और अपने भक्तों पर दिल खोलकर कृपा बरसाएंगी. इस बार दिवाली पर सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे. तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगा और 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12:49 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहों का राजा है. इस कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा. तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा. यह 2 नवंबर 2021 की सुबह 9:53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे. मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 4:48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है. यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1:13 बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5:01 तक रहेगा. मंगल ग्रहों का सेनापति है. तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. वहींं, सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है.

ये भी पढ़ें-#EtvBharatDharma : देर न करें, इस साल में बचे हैं अभी विवाह के 15 मुहूर्त

उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त (Puja Muhurta) शाम 6:09 से रात 8:20 बजे तक रहेगा. दीपावली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की होगी. लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम और बढ़ जाते हैं. शुक्र ग्रह अच्छी जिंदगी, सुख-सुविधाओं आदि का कारक होता है. ऐसे में जब ये सभी शुभ ग्रह एक साथ एक ही राशि में रहते हैं, तो सभी लोगों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देते हैं.

विश्वसनीय खबरों के लिये करें ईटीवी भारत एप डाउनलोड

Last Updated :Nov 4, 2021, 10:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.