भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रहा है पूर्वी निगम: मनोज त्यागी

author img

By

Published : Sep 11, 2021, 12:42 PM IST

Manoj Tyagi accuses BJP

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता विपक्ष मनोज त्यागी ने भाजपा शासित नगर निगम पर भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता विपक्ष मनोज त्यागी ने नगर निगम पर भ्रष्ट अधिकारी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भाजपा शासित नगर निगम कि इस हरकत के चलते भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है.


मनोज त्यागी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का क्वालिटी कंट्रोल विभाग पूरी तरीके से भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है. इस कड़ी में निगम ने एक सहायक अभियंता जो सेवा निर्मित हो चुके हैं उन्हें फिर बतौर सलाहकार अनुबंध पर रखा है, जो कि अपने आप में चौंकाने वाला है, इससे साफ है कि निगम में बड़े नेता चाहते हैं कि मलाईदार पद पर उनका कृपा पात्र ही बना रहे.

मनोज त्यागी ने भाजपा पर लगाया आरोप
त्यागी ने कहा कि आमतौर पर इस तरह के अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद भी तभी रखा जाता है, जब कोई विशेष प्रोजेक्ट चल रहा हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने के बाद भी इस अधिकारी को क्यों लगाया गया. इसका जवाब किसी के पास नहीं है .इससे बड़ी चौकाने वाली बात क्या हो सकती है कि निगम की पिछली बैठक में गोकुलपुरी विधानसभा में कागजों में बनी 165 पुलिया का मामला उठाया जा रहा है, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है. इसका मतलब भ्रष्टाचार के हमाम में सब नंगे हैं. उन्होंने महापौर और निगमायुक्त से इस विषय में तत्काल सख्त कदम उठाने की मांग की है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.