EDMC: समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षदों ने भरा नामांकन

author img

By

Published : Sep 17, 2021, 2:09 PM IST

EDMC news

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को नगर निगम की अलग-अलग समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पार्षदों ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

नई दिल्ली : करीब पांच महीने बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम में समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को नगर निगम की अलग-अलग समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन सत्यपाल सिंह मौजूद रहे. पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी सत्ता में है, ऐसे में सभी पदों पर भाजपा के उम्मीदवारों का जीतना लगभग तय माना जा रहा है.


सत्यपाल सिंह ने बताया कि नियुक्ति पदोन्नति अनुशासनात्मक एवं संबंध मामले में समिति के अध्यक्ष पद के लिए गीतिका लूथरा और उपाध्यक्ष पद के लिए रीना देवी ने नामांकन दाखिल किया है. इसके अलावा निर्माण समिति के अध्यक्ष पद के लिए गोविंद अग्रवाल ने और उपाध्यक्ष पद के लिए विजेन्द्री ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं चिकित्सा सहायता एवं जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद गुप्ता और उपाध्यक्ष पद के लिए सुमनलता ने नामांकन किया है.

EDMC news

ये भी पढ़ें- भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दे रहा है पूर्वी निगम: मनोज त्यागी

उन्होंने बताया कि नागर पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए रोमेश गुप्ता और उपाध्यक्ष पद के लिए सुषमा गुप्ता ने आवेदन प्रस्तुत किया है. जबकि उद्यान समिति के अध्यक्ष पद के लिए नीतू त्रिपाठी और उपाध्यक्ष पद के लिए रीना देवी ने पर्चा भरा है. इसके अलावा पार्षदों के आचार संहिता समिति के लिए सुमनलता नागर ने अध्यक्ष पद के लिए उपाध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश तिवारी मैदान में. उच्च अधिकार प्राप्त संपत्ति समिति के अध्यक्ष पद के लिए मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल और उपाध्यक्ष पद के लिए पुनीत शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है. हिंदी समिति के अध्यक्ष पद के लिए उप महापौर किरण वैध और उपाध्यक्ष पद के लिए नीतू त्रिपाठी मैदान में होंगी. खेलकूद प्रोत्साहन एवं संबंध मामले की समिति पद के लिए उप महापौर किरण वैध और उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है. आश्वासन समिति के अध्यक्ष के लिए उपमहापौर किरण वैध और उपाध्यक्ष के लिए सरोज का अवेदन प्राप्त हुआ है.

ये भी पढ़ें- खतरनाक मकान ले रहे लोगों की जान, निगम के आंकड़ों में नहीं है कोई डेंजर मकान

निगम लेखा समिति के अध्यक्ष पद के लिए स्थाई समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पवार और उपाध्यक्ष के लिए अजय शर्मा, लाइसेंसी एवं तहबाजारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए अतुल अग्रवाल उपाध्यक्ष के लिए सरोज, सामुदायिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए इंदिरा झा उपाध्यक्ष नीतू त्रिपाठी, अनुसूचित जाति के कल्याण तथा उनके कोटे के प्रत्याशियों का कार्यवर्णन समिति के लिए अध्यक्ष कन्हैयालाल के लिए उपाध्यक्ष के लिए विजेन्द्री, महिला कल्याण एवं बाल श्रमिक विकास समिति रीना महेश्वरी उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, मलेरिया निरोधक उपाय समिति डिप्टी मेयर किरण वैध उपाध्यक्ष शशि चांदना, शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष पद के लिए महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है.



नामांकन दाखिल करने के बाद गोविंद अग्रवाल और अतुल गुप्ता ने पार्टी आलाकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से दी गई है उसे वे ईमानदारी से निभाएंगे. उनकी कोशिश रहेगी कि जनता के हित बेहतर काम करें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.