बच्चों की अश्लील वीडियो आपको न बना दे अपराधी, जानिए क्या है कानून
चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो (child pornography videos) को सोशल मीडिया के माध्यम से भेजने वाले 100 से ज्यादा लोगों को साइबर सेल ने दो दिन में ही गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन मासूम के तहत इनकी गिरफ्तारी की गई है.

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा ऑपरेशन मासूम (operation Masoom in delhi) के तहत दो दिन के भीतर ही 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस ऑपरेशन के तहत उन लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है जिन्होंने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फॉरवर्ड (sexual video forwarding) किए हैं. दरअसल बच्चों से संबंधित सेक्सुअल कंटेंट (sexual content) को प्रसारित करना या आगे फॉरवर्ड करना आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत अपराध है. लेकिन पकड़े गए अधिकांश लोगों को इस कानून की जानकारी ही नहीं थी.
साइबर सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार बच्चों से संबंधित सेक्सुअल कंटेंट को किसी भी प्लेटफार्म पर सांझा करना एक अपराध है. ऐसे मामलों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा ऑपरेशन मासूम (Operation Masoom by Delhi Police) के तहत एक विशेष ड्राइव चलाई जा रही है. इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग थानों में आईटी एक्ट के तहत 170 से ज्यादा एफआईआर दर्ज (delhi police file FIR on child pornography)की गई हैं और 100 से ज्यादा लोगों दो दिन के भीतर गिरफ्तार किया गया है. यह ऐसे लोग हैं जिन्होंने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो को आगे फॉरवर्ड किया था. इनमें से कई लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्हें जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें : यूट्यूब-फेसबुक के जरिये अपनी छवि सुधारेगी दिल्ली पुलिस, प्रत्येक जिले का बनेगा पेज
साइबर एक्सपर्ट मोहित यादव ने बताया कि गूगल पर इस तरह के सर्च पिछले कुछ समय में लगातार बढ़ रहे हैं. लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर वह इस तरह की वेबसाइट सर्च कर रहे हैं तो यह भी एक कानूनन अपराध है. उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह गलती से ऐसी वेबसाइट पर चले गए हैं तो तुरंत वहां से बाहर आ जाए और दोबारा ऐसी वेबसाइट को सर्च ना करें. भारत सरकार की कई एजेंसियां ऐसी वेबसाइट देखने वाले लोगों की मॉनिटरिंग करती है और ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करती है. इसके बाद पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करती है.
ये भी पढ़ें : चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में दिल्ली पुलिस
उन्होंने बताया कि अगर कोई आपके मोबाइल पर इस तरीके का अश्लील वीडियो भेज देता है तो आपको तुरंत उसे डिलीट कर देना चाहिए. इतना ही नहीं आपको उसे जागरूक करना चाहिए कि इस तरीके का वीडियो भेजना कानूनन अपराध है. अगर आपको लगे तो आप इस पूरे मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए अपने बच्चों को भी जागरूक करना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस तरह से दिल्ली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान और अन्य जांच आने वाले समय में बच्चों के प्रति होने वाले अपराध में अवश्य कमी लायेंगे.


