बाढ़ विस्थापितों की सहायता के लिए व्यवस्था में जुटा पूर्वी दिल्ली नगर निगम

author img

By

Published : Jul 31, 2021, 9:18 PM IST

साफ-सफाई करते निगम कर्मचारी

दिल्ली में बाढ़ के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. विस्थापितों के रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है. दिल्ली नगर निगम की तरफ से टेंटों के आसपास साफ-सफाई फॉगिंग और कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है.

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर यमुना तट पर रह रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से इंतजाम शुरू कर दिया गया है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर ने यमुना खादर इलाके का जायजा लिया. कपूर ने वहां साफ-सफाई और कीटाणु नाशक दवाओं के छिड़काव का व्यवस्था करवायी.


संदीप कपूर ने बताया कि हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसे देखते हुए यमुना खादर में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से उनके रहने और खाने का भी इंतजाम किया जा रहा है. जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्वी दिल्ली नगर निगम सारी व्यवस्था कर रहा है.

साफ-सफाई करते निगम कर्मचारी
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तरफ से टेंटों के आसपास साफ-सफाई फॉगिंग, कीटाणु नाशक दवाओं के छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है. संदीप ने बताया कि उनके क्षेत्र का बड़ा हिस्सा यमुना खादर में आता है. यहां सैकड़ों परिवार रहते हैं. ऐसे में उनके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.


इसे भी पढ़े: यमुना में पानी बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

इसे भी पढ़ें: कालिंदीकुंज के पास यमुना का बढ़ा जलस्तर, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.