बीजेपी नेता विजय जौली के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे रक्षा मंत्री

author img

By

Published : Oct 2, 2022, 12:03 PM IST

बीजेपी नेता विजय जॉली के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे रक्षा मंत्री

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय जौली (BJP leader Vijay Jolly) के 93 वर्षीय दिवंगत पिता अमृत लाल जौली के निधन पर शोक जताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. रक्षा मंत्री सिंह डॉ. जौली के दक्षिण दिल्ली स्थित सैनिक फार्म निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नई दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय जौली के वर्षीय दिवंगत पिता अमृत लाल जौली को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सच्चा कर्मयोगी बताया. रविवार को डॉ. जौली के दक्षिण दिल्ली स्थित सैनिक फार्म निवास जाकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने अमृत लाल जौली को 93 वर्ष की उम्र में स्वर्ग सिधारने पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.


ये भी पढ़ें :- पूर्व विधायक ने सड़क हादसे में एक पैर गवां चुके राजेंद्र सिंह को भेंट की व्हील चेयर


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता रहे मौजूद : इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली सांसद रमेश बिधुड़ी भी उपस्थित रहे. उनके साथ संगम विहार पूर्व के निगम पार्षद मूलचंद शर्मा व खांनपुर निगम पार्षद सतेंद्र प्रकाश चौधरी भी थे. भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व अनिल जैन, अखिल भारतीय स्वयंसेवक संघ प्रचार प्रमुख राम लाल जी (प्रचारक), नई दिल्ली नगर पालिका उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली विधानसभा नेपा विपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी, आम आदमी पार्टी अम्बेडकर नगर विधायक अजय दत्त, भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, पूर्व महापौर आरती मेहरा, नरेंद्र चावला, सरिता चौधरी, रविंदर गुप्ता, भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष रोहताश कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, पुत्र लाल कृष्ण आडवाणी के पुत्र जयंत आडवाणी, दिल्ली विश्व हिंदू परिषद् के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने भी उपस्थित होकर डॉ. जौली के दवंगत पिता अमृत लाल जौली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.


7 अक्टूबर तक सैनिक फार्म वाले आवास पर ही रहेंगे विजय जॉली : बता दें कि 24 सितंबर 2022 को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6.30 बजे अमृत लाल जौली शांति से स्वर्ग सिधार गए. हिन्दू परंपरा का अनुसरण करते हुए उनके ज्येठ पुत्र भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली 13 दिनों के नियम का पालन करते हुए आगामी 7 अक्टूबर 2022 तक अपने निवास सैनिक फार्म पर ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें :-सांसद रमेश बिधूड़ी और विजय जौली ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल व मास्क

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.