ETV Bharat / bharat

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कुशासन का लगाया आरोप

पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि उसका 'कुशासन' इस बात एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए.

Congress leader Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Published : May 2, 2022 at 3:03 PM IST

|

Updated : May 2, 2022 at 4:04 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका 'कुशासन' इस बात एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए.

राहुल गांधी का ट्वीट.
राहुल गांधी का ट्वीट.

देश में भीषण गर्मी के मद्देनजर बढ़ती बिजली की मांग के बीच उन्होंने यह ट्वीट किया.कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, 'बिजली संकट. रोजगार संकट. किसान संकट. मुद्रास्फीति संकट. प्रधानमंत्री मोदी का आठ साल का कुशासन इस बात का एक उदाहरण हो सकता है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए.'

गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर हमले तेज कर रखे हैं.

Last Updated : May 2, 2022 at 4:04 PM IST