ETV Bharat / bharat

चीनी सैनिकों से झड़प के बाद पहली बार तवांग पहुंचे रिजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान वह जवानों से मुलाकात की और कहा कि भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण अरुणाचल प्रदेश का तवांग पूरी तरह से सुरक्षित है.

Etv BUnion Minister Kiren Rijiju meeting the soldiers of the Indian Armyharat
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय सेना के जवानों से मिलते हुए

Published : December 17, 2022 at 1:20 PM IST

Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: चीनी सैनिकों से झड़प के बाद पहली बार कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जवानों से मुलाकात भी की. इससे पहले कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं.

  • "Yangtse area in Tawang, Arunachal Pradesh is fully secured now due to adequate deployment of the brave jawans of Indian Army," tweets Union minister Kiren Rijiju. pic.twitter.com/Zq3IzjJVCm

    — ANI (@ANI) December 17, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है.

रीजीजू ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं. वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं.' अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है.

ये भी पढ़ें- गलवान और तवांग में भारतीय सेना ने दिखाया पराक्रम: राजनाथ सिंह

(एक्सट्रा इनपुट भाषा)