1436 किमी पैदल चलकर रांची पहुंचा धोनी का फैन, माही ने लगाया गले, फ्लाइट से भेजेंगे वापस

author img

By

Published : Nov 18, 2021, 12:31 AM IST

Updated : Nov 18, 2021, 7:10 PM IST

ms-

हरियाणा से 1436 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रांची पहुंचे एक फैन की विश धोनी ने पूरी की (MS Dhoni fan from Haryana). उन्होंने क्या किया, यह जानकर आप भी पूर्व क्रिकेटर धोनी के दीवाने हो जाएंगे. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

रांची : हर दिल अजीज माही की एक और अदा आप को अपना दीवाना बना लेगी. पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने हरियाणा से मिलने पहुंचे एक फैन की मन चाही मुराद पूरी कर दी है. इस पर प्रशंसक की खुशी का ठिकाना नहीं है. माही के बंगले से निकलकर खुशी का इजहार किया. प्रशंसक ने अपने चहेते खिलाड़ी को I LOVE U भी कहा.

दरअसल, हरियाणा के रहने वाले अजय गिल, धोनी के जबरा फैन हैं. 3 माह पहले ये धोनी से मिलने पैदल चलकर रांची पहुंचे गए थे. यहां महेंद्र सिंह धोनी के साथ अजय गिल की मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें पता चला कि धोनी चेन्नई में हैं. इस पर अजय माही के फार्म हाउस के पास ही धरने पर भी बैठ गए थे.

अजय का कहना था कि जब तक वे महेंद्र सिंह धोनी से मिल नहीं लेंगे, तब तक सड़क किनारे ही बैठे रहेंगे. उस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों ने अजय गिल को समझा कर उसे हरियाणा भेजा था.

अजय दोबारा पहुंचे रांची

इधर, अजय गिल एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने रांची पहुंचे हैं. रांची में जब महेंद्र सिंह धोनी को पता चला कि हरियाणा से चलकर उनका प्रशंसक रांची पहुंचा है तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत किया और अपने फार्म हाउस पर अजय से मुलाकात की. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को गले लगाकर आई लव यू (I LOVE U) कहा. अजय के वहीं रहने की भी वहीं व्यवस्था कर दी गई है.

फ्लाइट से भेजेंगे घर

जानकारी के मुताबिक अजय को फ्लाइट से हरियाणा भेजा जाएगा. इसकी भी व्यवस्था की गई है. इधर धोनी से मिलकर अजय की खुशी का ठिकाना न रहा. उन्होंने फार्म हाउस से बाहर निकलकर खुशी का इजहार किया. अजय ने कहा कि धोनी से मिलकर काफी खुश हैं. उन्हें 1436 किलोमीटर पैदल चलने का परिणाम अच्छा रहा. फिलहाल अजय और महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.

Last Updated :Nov 18, 2021, 7:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.