कांग्रेस ने बुलढाणा जिले से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की

author img

By

Published : Nov 19, 2022, 7:44 AM IST

Updated : Nov 19, 2022, 10:17 AM IST

Congress resumes Bharat Jodo Yatra from Buldhana district

कांग्रेस ने बुलढाणा जिले से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुलढाणा जिले से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की.

शेगांव (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' शनिवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 13वें दिन शेगांव से आगे बढ़ी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर दिन में बड़ी संख्या में महिलाओं के पदयात्रा में शामिल होने की संभावना है. पदयात्री बुलढाणा जिले के शेगांव में गजानन दादा पाटिल मार्केटयार्ड से सुबह छह बजे जलंब के लिए रवाना हुए. पैदल मार्च भेस्तान से होकर गुजरेगा और जिले के जलगांव जमोद कस्बे में रात्रि विश्राम किया जाएगा.

पार्टी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाएं और निर्वाचित महिला प्रतिनिधि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर यात्रा में शामिल होंगी. गांधी ने पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की. यात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी. 'भारत जोड़ो यात्रा' ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था. यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी.

इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है. गांधी ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो जन रैलियों को संबोधित किया. पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई. कांग्रेस ने बुलढाणा जिले से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुलढाणा जिले से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की.

इससे पहले शुक्रवार को महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए और कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को 'ऐतिहासिक' बताया. सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छह बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए .

पढ़ें: राहुल गांधी को भेजे गए धमकी भरे पत्र में भाजपा विधायक का नाम, चैतन्य कश्यप ने बताया षड़यंत्र

गुरुवार को एक ट्वीट में तुषार गांधी ने कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है. उन्होंने पोस्ट में कहा था कि मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा. शेगांव मेरा जन्म स्टेशन भी है. मेरी मां जिस ट्रेन में सफर कर रही थीं, 1 डीएन. हावड़ा मेल वाया नागपुर, वह 17 जनवरी 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी जब मेरा जन्म हुआ. कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया. पार्टी ने राहुल गांधी और तुषार गांधी को, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों को, दोनों दिवंगत नेताओं की विरासत के वाहक के रूप में वर्णित किया.

पढ़ें: महिलाओं का शक्ति मार्च दिवंगत इंदिरा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि : जोथिमनी

पार्टी ने एक बयान में कहा कि दोनों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा. तुषार गांधी के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए. राहुल गांधी आज शाम शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में है और 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.

पढ़ें: महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने राहुल का किया समर्थन, बोले- हां, सावरकर ने अंग्रेजों से मांगी थी माफी

Last Updated :Nov 19, 2022, 10:17 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.