ETV Bharat / bharat

कर्ज का दर्द : 'सूदखोर के पैसे चुकाने हैं, कोई मेरा बच्चा खरीद लो'

दबंग सूदखोरों के मकड़जाल में फंसे बेबस और लाचार लोग अक्सर गलत कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. कर्ज का दर्द ऐसा है कि एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को बेचने तक के लिए तैयार है. पढ़िए पूरी खबर...

कर्ज का दर्द
कर्ज का दर्द
author img

By

Published : June 11, 2021 at 7:54 PM IST

Choose ETV Bharat

अलीगढ़ : सूदखोरों की दबंगई के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है कि एक परिवार कर्ज चुकाने के लिए अपने 5 साल के बच्चे को भी बेचने के लिए तैयार है. परिवार ने पुलिस की चौखट पर भी न्याय की फरियाद लगाई है.

2 लाख का कर्ज, 56 लाख का ब्याज !

सुनने में भले अजीब लगे लेकिन पीड़ित परिवार के मुताबिक यही सच है. पीड़ित चारु पाठक का आरोप है कि पांच साल पहले बहन की शादी के लिए उसने सोनू यादव नाम के शख्स से 2 लाख रुपए लिए थे, जिसके एवज में अब तक वह 16 लाख रुपये दे चुकी हैं. इसके बावजूद सूदखोर उनसे 40 लाख रुपये बकाये की मांग कर रहा है. पीड़िता का कहना है कि कर्ज चुकाने के लिए वह अपने 5 साल के बच्चे को बेचने तक के लिए तैयार है. शुक्रवार को चारु पाठक एसएसपी कार्यालय पर अपने पति के साथ पहुंची,लेकिन देर होने की वजह से एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी.

कर्ज का दर्द

पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि कर्ज ली गई रकम से 8 गुना ज्यादा पैसा दे चुके हैं लकिन अब सूदखोर की ओर से 40 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं. पैसा ना देने पर पति को जान से मारने की धमकी देता है. मैं अपने पति को जान से नहीं मरने दे सकती, इसलिए हम अपने कलेजे के टुकड़े को बेचने के लिए तैयार है. अगर फिर भी हमें इंसाफ नहीं मिला तो पूरे परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगी. इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

घर पर भी लगा दिया ताला

पीड़ित गौरव पाठक ने बताया "मैं आज एसएसपी कार्यालय पर अपनी फरियाद लेकर आया हूं. मैंने अपनी बहन की शादी के लिए 2015 में सोनू यादव से दो लाख रुपए उधार लिए थे. मैं उसके यहां काम करता था. जब उसने ऐसे ही पैसे दे दिए थे. 20 दिन बाद उसने कहा मैं ब्याज लूंगा. मैं उसको 16 लाख रुपए तो दे चुका हूं और वह अभी भी वह 40 लाख रुपए बकाया बता रहा है. जब हम घर से निकल कर आए तो उसने घर पर भी ताला लगा दिया, वह दबंग प्रवृत्ति का इंसान है और वह मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है.

पुलिस को दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सासनी गेट के तहत एक मामला सामने आया है, जिसमें रुपयों को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है. आज चारु पाठक के द्वारा जो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

शाहजहांपुर में सूदखोर से परेशान होकर 4 लोगों ने की आत्महत्या

तीन दिन पहले 7 जून को एक व्यापारी ने सूदखोर से परेशान होकर अपने परिवार के चार लोगों के साथ-साथ हत्या कर ली थी. इसमें दवा व्यापारी, उसकी पत्नी, उसका 12 साल का बेटा और 6 साल की बेटी शामिल थी.

संबंधित खबर- सूदखोर से परेशान होकर पूरे परिवार ने की थी आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार