Today Petrol Diesel Rate in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल प्राइज

Today Petrol Diesel Rate in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल प्राइज
Today Petrol Diesel Rate in Chhattisgarh पिछले कई महीनों से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं. न दाम में कमी हो रही है और न ही इजाफा. इससे काफी हद तक महंगाई काबू में है. छत्तीसगढ़ में भी तकरीबन यही स्थिति है. रायपुर में पेट्रोल ₹102.44 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. डीजल का रेट 95.42 रुपये प्रति लीटर है.
रायपुर: भारत सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटाने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर चल रहे हैं. डीजल 7 रुपए और पेट्रोल 9 रुपए 50 पैसे सस्ता चल रहा है. छत्तीसगढ़ में डीजल के दाम में 6 रुपए 90 पैसे से 7 रुपए 43 पैसे की गिरावट आई है. वहीं पेट्रोल में 8 रुपए 60 पैसे से लेकर 9 रुपए 16 पैसे की कमी की गई है. तेल के दाम में एक्साइज ड्यूटी घटाने से आम जनता को थोड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ में आज पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं.
रायपुर में पेट्रोल डीजल का रेट: राजधानी रायपुर में पेट्रोल का रेट 102.44 रुपए प्रति लीटर है. डीजल का रेट 95.42 रुपए रुपए प्रति लीटर पर है. बिलासपुर में पेट्रोल का रेट 103.14 रुपए प्रति लीटर है. डीजल का रेट 96.12 रुपए रुपए प्रति लीटर है. दंतेवाड़ा में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है. यहां पेट्रोल 106.07 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 99.01 रुपए में बिक रहा है. पेट्रोल डीजल सबसे सस्ता बीजापुर में है. यहां पेट्रोल 101.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.
जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) | जिला | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
अंबिकापुर | 103.58 | 96.55 | नारायणपुर | 104.86 | 97.81 |
कांकेर | 103.67 | 96.63 | दुर्ग | 102.76 | 95.73 |
बीजापुर | 101.63 | 87.64 | रायगढ़ | 103.41 | 96.38 |
कवर्धा | 103.42 | 96.39 | जगदलपुर | 105.27 | 98.21 |
बिलासपुर | 103.14 | 96.12 | राजनांदगांव | 103.22 | 96.19 |
कोरबा | 102.12 | 95.11 | जांजगीर | 102.65 | 95.63 |
दंतेवाड़ा | 106.07 | 99.01 | सूरजपुर | 103.70 | 96.67 |
महासमुंद | 102.68 | 95.66 | जशपुर | 104.34 | 97.31 |
धमतरी | 103.06 | 96.03 | रायपुर | 102.44 | 95.42 |
Union Budget 2023: बजट 2023 में रोजगार पर होगा फोकस, विश्लेषकों को उम्मीद
जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव: अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसान है. आप एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन आयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं.
क्रूड आयल की कीमत और विदेशी मुद्र दर पर तय होती है कीमत: भारत में तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत और विदेशी मुद्र दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. आयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड आयल की कीमतों की समीक्षा के बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करतीं हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोत्तरी और गिरावट का पता चलता है.
