Sahdev Dirdo recovering after accident: हादसे से रिकवर होने के बाद सहदेव दिरदो ने फैंस को कहा शुक्रिया, एक्सीडेंट के बाद सहदेव का पहला वीडियो संदेश

author img

By

Published : Jan 13, 2022, 3:42 PM IST

Updated : Jan 13, 2022, 5:11 PM IST

Sahdev Dirdo recovering after accident

बचपन का प्यार(Bachpan Ka Pyaar) फेम सिंगर सहदेव दिरदो अब स्वस्थ हो गए हैं. हादसे के बाद उबरने पर सहदेव ने अपने फैंस (Sahdev Dirdo thanks doctors and people after recovering from injuries) और लोगों का शुक्रिया किया है. उन्होंने डॉक्टर्स और अपने चाहने वालों को धन्यवाद कहा है.

रायपुर/सुकमा: बचपन का प्यार(Bachpan Ka Pyaar) गाने से रातों रात मशहूर हुए सिंगर सिंहदेव(Sahdev Dirdo) सड़क हादसे में घायल के बाद अब पूरी तरह रिकवर हो गए हैं . सहदेव ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि वह अभी पूरी तरह ठीक हैं. इस वीडियो संदेश में सहदेव डॉक्टर्स और अपने चाहने वालों को धन्यवाद दे रहे हैं

सहदेव का 28 दिसंबर को सुकमा में हुआ था एक्सीडेंट

सहदेव 28 दिसंबर 2021 को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे. इस दुर्घटना में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोश हो गए थे. उसके बाद सहदेव का इलाज पहले सुकमा अस्पताल, फिर डिमरापाल अस्पताल में चला. वहां स्थिति नहीं संभली तो सहदेव को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद सहदेव रिकवर कर पाए.

इंस्टाग्राम पर सहदेव ने वीडियो किया जारी

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सहदेव ने स्वस्थ होने के बाद एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘मेरे लिए प्रार्थना करने और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.’ वीडियो संदेश में सहदेव ने लिखा कि शब्द काफी नहीं होंगे. आप सभी का प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया. दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद.

रैपर बादशाह ने भी दी शुभकामनाएं

इस वीडियो में सहदेव ने कहा- मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं. सहदेव इस वीडियो संदेश में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. इस पर रैपर बादशाह ने भी कमेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. जिसके बाद सहदेव ने बादशाह का भी आभार जताया है. हादसे के बाद बादशाह ने सहदेव की काफी मदद की थी. उनके इलाज पर वह नजर बनाए हुए थे. पल पल का वह अपडेट लेते रहे. इसका नतीजा था कि सहदेव का इलाज बेहतर ढंग से हुआ और वह स्वस्थ हो गए

Last Updated :Jan 13, 2022, 5:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.