छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 56 अफसरों का तबादला

author img

By

Published : May 23, 2022, 9:15 PM IST

Updated : May 23, 2022, 9:29 PM IST

major administrative surgery in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला (major administrative surgery in chhattisgarh) किया गया है. प्रदेश में प्रशासनिक कसावट को और पुख्ता करने के लिए यह ट्रांसफर किया (State Administrative Service officers transferred in Chhattisgarh) गया है. एक साथ करीब 56 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई. भूपेश बघेल सरकार ने एक साथ छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का तबादला कर दिया. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया है. इस बार तबादले में नगर निगमों के आयुक्त और जन पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल हैं. कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर का भी ट्रांसफर किया गया है.

जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त बदले गए: जगदलपुर नगर निगम और धमतरी नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं. राज्य प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त पद से ट्रांसफर कर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक बनाया गया है. जबकि प्रेम कुमार पटेल की जगह जगदलपुर में दिनेश कुमार नाग को आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

धमतरी नगर निगम के आयुक्त का भी हुआ ट्रांसफर: तो वहीं धमतरी नगर निगम के आयुक्त मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है. 2015 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय कुमार पोयाम को रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. पोयाम इससे पहले दुर्ग में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे.

किस अधिकारी को कहां भेजा गया ?

  1. बस्तर जिले के अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का को दुर्ग का अपर कलेक्टर बनाया गया.
  2. रायगढ़ के अपर कलेक्टर रामधारी कुरुवंशी को बिलासपुर के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली
  3. बलौदाबाजार भाटापारा की संयुक्त कलेक्टर लवीना पांडे को जशपुर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
  4. प्रदीप कुमार साहू को सरगुजा जिले के संयुक्त कलेक्टर से ट्रांसफर कर कोरबा के संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई
  5. बालोद जिले के संयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल को बलौदाबाजार जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया
  6. बस्तर जिले के संयुक्त कलेक्टर गोकुल राम रावते को दुर्ग जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया.
  7. सूरजपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को संयुक्त कलेक्टर जिला बस्तर की जिम्मेदारी दी गई.
  8. बेमेतरा जिले के संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा को संयुक्त कलेक्टर जिला महासमुंद बनाया गया
  9. बलौदा बाजार जिले के संयुक्त कलेक्टर मिथिलेश पांडे बीजापुर के संयुक्त कलेक्टर बनाए गए.
  10. कबीरधाम जिले के संयुक्त कलेक्टर विनय कुमार सोनी को दुर्ग का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है
  11. बालोद के संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत राम सिंह ठाकुर को सरगुजा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है
  12. बलरामपुर रामानुजगंज के संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा को जशपुर जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया
  13. कोंडागांव जिले के संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी संयुक्त कलेक्टर बीजापुर बनाए गए हैं
  14. कोरबा जिले में खनिज संस्थान न्यास विभाग में परियोजना समन्वयक के पद पर कार्यरत ममता यादव संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा बनाई गईं
  15. संयुक्त कलेक्टर कोरबा अरुण कुमार खलखो को बिलासपुर संयुक्त कलेक्टर बनाया गया
  16. बालोद जिले के संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस अवर सचिव मंत्रालय पदस्थ की गईं हैं
  17. डिप्टी कलेक्टर जिला धमतरी दुलीचन्द बंजारे को सुकमा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया
  18. बिलासपुर जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत मनोज कुमार केसरिया कोंडागांव के संयुक्त कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किए गए
  19. नंद कुमार चौबे रायगढ़ जिले के संयुक्त कलेक्टर से बस्तर के संयुक्त कलेक्टर बनाए गए हैं
  20. बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया.
  21. रायगढ़ जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत युगल किशोर को संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा बनाया गया है
  22. संयुक्त कलेक्टर जशपुर योगेंद्र श्रीवास संयुक्त कलेक्टर बालोद बनाए गए हैं
  23. रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार कांकेर जिले के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए
  24. वहीदुर्रहमान जो अभी डिप्टी कलेक्टर जिला सूरजपुर हैं उन्हें जांजगीर-चांपा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है
  25. बस्तर जिले की डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त धमतरी जिले की डिप्टी कलेक्टर बनाई गई.
  26. डिप्टी कलेक्टर जिला बीजापुर के पद पर कार्यरत अगरराम राणा बस्तर जिले के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए.
  27. कोंडागांव जिले में डिप्टी कलेक्टर पद में कार्यरत बिसौहाराम ध्रुव कबीरधाम जिले के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं.
  28. जिला रायपुर के डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को दुर्ग जिले का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया
  29. धमतरी जिले की डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक गरियाबंद की डिप्टी कलेक्टर बनाई गई
  30. बलौदा बाजार जिले के डिप्टी कलेक्टर श्यामा को डिप्टी कलेक्टर जशपुर बनाया गया
  31. राजनांदगांव जिले में डिप्टी कलेक्टर पद में कार्यरत हितेश पिस्दा को डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद के पद पर स्थान्तरित किया गया है.
  32. जांजगीर चांपा जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुमित कुमार गर्ग नारायणपुर जिले के डिप्टी कलेक्टर बनाए गए.
  33. जिला बलरामपुर रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर विशाल कुमार महाराणा को मंत्रालय में अवर सचिव बनाया गया है
  34. बीजापुर जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत ओमकारेश्वर सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली महासमुंद बनाया गया
  35. सुकमा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत रूपेंद्र पटेल का ट्रांसफर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायगढ़ किया गया
  36. रायगढ़ की डिप्टी कलेक्टर सीमा पात्रे का ट्रांसफर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा किया गया.
  37. डिप्टी कलेक्टर जिला बेमेतरा रश्मि ठाकुर प्रबंधक एनआरडीए रायपुर स्थानांतरित की गई हैं.
  38. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुनील कुमार नायक ,प्रेम कुमार पटेल, दिनेश कुमार नाग, योगिता देवांगन, सूरज कुमार साहू, मोनिका वर्मा , मनीष मिश्रा, को भी स्थानांतरित किया गया है.
  39. बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कार्यरत पुलक भट्टाचार्य को मंत्रालय में अवर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
  40. राज्य प्रशासनिक सेवा की रिनग्धा तिवारी, मनीष साहू, दीपक कुमार निकुंज, सागर सिंह, रुचि शर्मा, शीतल बंसल और प्रवेश पैकरा का भी स्थानांतरण किया गया


प्रशासनिक कसावट के लिए हुआ तबादला: सूत्रों के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर प्रशासनिक पकड़ को मजबूत करने के लिए किया गया है. पिछले दिनों राज्य शासन ने मंत्रालय के बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर भी बड़े पैमाने पर किया था. कई जिलों के कलेक्टर और एसपी भी स्थानांतरित किए गए थे. राज्य शासन द्वारा पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल किया गया था

Last Updated :May 23, 2022, 9:29 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.