द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति नोमिनेशन आज: नामांकन पत्र पर छत्तीसगढ़ के तीन बीजेपी सांसद ने किये हस्ताक्षर

author img

By

Published : Jun 24, 2022, 10:41 AM IST

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आज दाखिल करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने हैं. छत्तीसगढ़ के तीन बीजेपी सांसद भी प्रस्तावकों में शामिल हुए.

रायपुर: देश के राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार यानी आज नामांकन दाखिल करेंगी. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के घर पर गुरुवार को प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर मुर्मू के नामांकन पत्र पर नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के तीन बीजेपी सांसद प्रस्तावको में शामिल है. इसमें रामविचार नेताम, सरोज पांडे और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम हैं.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा मॉनसून सत्र 2022 : जानिए कब होंगी विधानसभा में बैठकें ?

द्रौपदी मुर्मू के लंबे अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा: धरमलाल कौशिक
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राष्ट्रीय नेतृत्व को आदिवासी महिला को मौका देने के लिए आभार प्रकट किया है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा " द्रौपदी मुर्मू के लंबे अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा. राष्ट्रपति के लिए जो नाम तय किए जाते हैं. उनमें किसी की अपेक्षा और उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं होती है. आजादी के 75 साल बाद हमारे आदिवासी समाज को सम्मान मिला है."

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आती है. द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन की स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री रह चुकी है. इसके अलावा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रह चुके हैं. बीजेपी बीजेडी गठबंधन सरकार में द्रौपदी मुर्मू मंत्री भी रह चुके हैं. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल है. द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 से झारखंड की राज्यपाल रही.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.