शिक्षक दिवस 2022 : छत्तीसगढ़ के 60 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान

author img

By

Published : Sep 4, 2022, 3:53 PM IST

Governor Raj Bhavan

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके प्रदेश के 60 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान करेंगी. इनमें से 56 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्थापित स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. स्मृति पुरस्कार पाने वालों में से एक जेल शिक्षक भी हैं. समारोह सोमवार दोपहर 12.30 बजे से दरबार हॉल में होगा. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव इस समारोह में शामिल होंगे.

रायपुर: शिक्षक दिवस 2022 के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हाल में किया गया है. इस अवसर पर राज्य के 60 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा. इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे.

यह भी पढ़ें: हम आम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, बैकफुट पर भाजपा: भूपेश बघेल


इन लोगों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

  1. जेल शिक्षक नेतराम नाकतोड़े (डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार)
  2. मीरा आर्ची चौहान (गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार)
  3. एलबी राकेश टंडन (डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार)
  4. हेमंत कुमार खुटे (डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार)

इन शिक्षकों को मिलना है राज्य शिक्षक सम्मान

  • बस्तर संभाग से सम्मानित होने वाले शिक्षक
  1. कांकेर जिले की प्रधान अध्यापक नंदिनी प्रभा वाजपेयी और व्याख्याता रामप्रसाद नेताम
  2. नारायणपुर जिले के प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एलबी रंजीता नाग
  3. जगदलपुर जिले की व्याख्याता पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता माधुरी कुशवाहा
  4. दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता टी विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र
  5. कोण्डागांव जिले की सहायक शिक्षक एलबी मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय
  6. बीजापुर जिले के व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एलबी मोहन लाल निषाद
  • दुर्ग संभाग
  1. बालोद जिले के व्याख्याता एलबी भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एलबी रघुनंदन गंगबोईर
  2. राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी बसंत कुमार यादव और शिक्षक एलबी इंदिरा चंद्रवंशी
  3. दुर्ग जिले की शिक्षक प्रज्ञा सिंह और शिक्षक रश्मि नामदेव
  4. कबीरधाम जिले के व्याख्याता एलबी तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले
  5. बेमेतरा जिले के व्याख्याता एलबी विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एलबी आनंद कुमार ताम्रकार.
  • रायपुर संभाग
  1. महासमुंद जिले के सहायक शिक्षक भोजराज और एलबी खेमराज साहू.
  2. गरियाबंद जिले के शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एलबी भागचंद चतुर्वेदी.
  3. रायपुर जिले की व्याख्याता डॉक्टर मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक.
  4. धमतरी जिले की व्याख्याता मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एलबी छगन लाल साहू
  5. बलौदाबाजार जिले के सहायक शिक्षक एलबी महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे.
  • बिलासपुर संभाग
  1. जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एलबी अर्चना शर्मा.
  2. मुंगेली जिले की शिक्षक एलबी स्वाती पांडेय और सहायक शिक्षक एलबी भरत लाल साहू.
  3. रायगढ़ जिले के प्रधान पाठक आशीष रंगारी और व्याख्याता रश्मि वर्मा.
  4. बिलासपुर जिले की सहायक शिक्षक एलबी ज्योति पांडेय और सहायक शिक्षक एलबी बलदाऊ सिंह कश्यप
  5. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सहायक शिक्षक एलबी जगदीश आदिले और प्राचार्य गोपाल दास गुप्ताट
  6. कोरबा जिले के सहायक शिक्षक एलबी नोहर चंद्रा और प्राचार्य बीरभद्र सिंह पैकरा.
  7. शिक्षा जिला सक्ती की शिक्षक एलबी प्रतिभा यादव और सहायक शिक्षक एल बी पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप
  • सरगुजा संभाग
  1. जशपुर जिले के व्याख्याता सुभाषचंद्र वर्मा और व्याख्याता एलबी डमरूधर स्वर्णकार.
  2. कोरिया जिले के व्याख्याता एलबी चेतनारायण कश्यप और शिक्षक एलबी वीरांगना श्रीवास्तव.
  3. सूरजपुर जिले की सहायक शिक्षक एलबी मीना राजवाड़े और प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान.
  4. सरगुजा जिले की शिक्षक एल बी अनिता तिवारी और व्याख्याता दीपलता देशमुख.
  5. बलरामपुर जिले के व्याख्याता एलबी अरबिन्द कुमार गुप्ता और व्याख्याता एल बी यूधन प्रसाद जायसवाल.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.