मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन 2022: मुख्य ड्रॉ मुकाबले में दिखी कड़ी टक्कर

author img

By

Published : Sep 22, 2022, 7:45 PM IST

CM Trophy India International Badminton

CM Trophy India International Badminton Challenge 2022 राजधानी रायपुर में बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो रहा है. यहां आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया गया है. गुरुवार को इस टूर्नामेंट के मुख्य पुरुष एकल, महिला एकल, महिला युगल, पुरुष युगल के मुख्य ड्रॉ खेले गए.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज 2022 (CM Trophy India International Badminton Challenge 2022) चल रहा है. खिलाड़ी एक एक प्वॉइंट के लिए पसीना बहा रहे हैं. महिला एकल प्री क्वार्टरफाइनल में भारत की मालविका बंसोड़ ने भारत की ही उन्नति हुड्डा को 22-20, 21-16 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. पुरुष मिश्रित युगल प्री क्वार्टरफाइनल में ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) की जोड़ी ने हरिहरन अम्साकरुण और एसएस लक्ष्मी प्रियंका सुब्रमण्यम (भारत) को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

महिला वर्ग एकल मुख्य ड्रॉ के परिणाम

• मालविका बंसोड़ (भारत) ने साक्षी फोगाट (भारत) को 21-12, 21-16 से हराया

• उन्नति हुड्डा (भारत) ने अन्वेषा गौड़ा (भारत) को 21-17, 21-9 से हराया.

• इरा शर्मा (भारत) ने आद्या वरियथ (भारत) को 21-19, 21-15 से हराया.

• इसानीरानी बरुआ (भारत) ने अनुरा प्रभुदेसी (भारत) को 21-15, 21-10 से हराया.

• तसनीम मीर (भारत) ने स्नेहा राजवार (भारत) को 21-12, 21-14 से हराया.

• मानसी सिंह (भारत) ने श्रीयांशी वलिशेट्टी (भारत) को 21-14, 21-13 से हराया.

• गोह जिन वेई (मलेशिया) ने तन्वी रेड्डी एंड्लुरी (भारत) को 21-15,21-6 से हराया.

• ऋतुपर्णा दास (भारत) ने नव्या कांडेरी (भारत) को 21-11, 21-14 से हराया.

• अश्मिता चालिहा (भारत) ने दीपाली गुप्ता (भारत) को 21-13, 21-17 से हराया.

• अदिति भट्ट (भारत) ने रूही राजू (USA) को 21-8,21-4 से हराया.

पुरुष वर्ग एकल के परिणाम

• सतीश कुमार करुणाकरण (भारत) ने तरुण रेड्डी कटम (भारत) को 23-21,21-6 से हराया.

• आदित्य जोशी (भारत) ने कार्तिक जिंदल (भारत) को 21-9, 21-12 से हराया.

• आर्य भिवपाठकी (भारत) ने किरण कुमार मेकाला (भारत) को 21-16, 21-15 से हराया.

• अंसल यादव (भारत) ने जगदीश कालागा (भारत) को 21-18, 21-18 से हराया.

• रघु मरिस्वामी (भारत) ने बोधित जोशी (भारत) को 22-20, 21-19 से हराया.

• अर्जुन रेहानी (भारत) ने अरुणेश हरि (भारत) को 21-17, 21-17 से हराया.

• यू इगारशी (जापान) ने सूर्य किरण रेड्डी डूंडी (भारत) को 21-7, 21-13 से हराया.

• वीरेन नेट्टसिंघे (श्रीलंका) ने चिराग सेन (भारत) को 21-8, 21-11 से हराया.

• सौरभ वर्मा (भारत) ने सिद्धार्थ प्रताप सिंह (भारत) को 21-14,17-21, 25-23 से हराया.

महिला युगल के परिणाम

• काव्या गुप्ता और अक्षय वारंग (भारत) की जोड़ी ने शैलजा शुक्ला और नीला वल्लुवन (भारत) को 21-16, 21-14 से हराया.

• अश्रिता कांडुला और अनाघा अरविंद पई (भारत) की जोड़ी ने निक्की राप्रिया और निशु राप्रिया (भारत) को 21-18,21-10 से हराया.

• पार्वती एस कृष्णन और रिया पिल्लई (भारत) की जोड़ी ने अनुरिया दास और श्रेया तिवारी (भारत) को 21-13, 21-10 से हराया.

• मेहरीन रिज़ा और शिवानी संतोष सिंह (भारत) की जोड़ी ने आत्मजयिता रे बर्मन और ऋतिका शर्मा (भारत) को 21-6,21-5 से हराया.

• अन्या चौहान और रिधि कौर तूर (भारत) की जोड़ी ने हरिता मंझिल हरिनारायण और आशना रॉय (भारत) को 21-18, 21-11 से हराया.

• मेहरीन रिज़ा और शिवानी संतोष सिंह (भारत) की जोड़ी ने सिमरन सिंघी और रितिका ठाकुर (भारत) को 21-19, 21-16 से हराया.

• तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा (भारत) की जोड़ी अश्विनी भट के. और शिखा गौतम (भारत) को 19-21,21-16,21-14 से हराया.

• धन्या नंदकुमार और पवित्रा नवीन (भारत) की जोड़ी ने रुतपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा (भारत) को 21-19, 15 21, 21-18 से हराया.

पुरुष युगल के परिणाम

• कपिल चौधरी और ईशान दुग्गल (भारत) की जोड़ी ने भास्कर चक्रवर्ती और शुभम गुसाईं (भारत) को 21-9, 21-17 से हराया.

• सिद्धार्थ एलंगो और टी. हेमा नागेंद्र बाबू (भारत) की जोड़ी ने सतिंदर मलिक और सुमित शर्मा (भारत) को 22-20,21-13 से हराया.

• आयुष मखीजा और अजिंक्य पाठक (भारत) की जोड़ी ने कमलुधीन दिलशाद और राजू मोहम्मद रेहान (भारत) को 22-20,21-17 से हराया.

• ईशान भटनागर और साई प्रतीक (भारत) की जोड़ी ने वेंकट गौरव प्रसाद और रुद्राक्ष स्वर्णकार (भारत) को 21-17, 21-10 से हराया.

• बोक्का नवनीत और रेड्डी बी सुमीत (भारत) की जोड़ी ने शिशिर द्विवेदी और अस्तित्व काले (भारत) को 21-4, 21-13 से हराया.

• मंजीत सिंह ख्वैराकपम और डिंग्कू सिंह कोंठीजाम (भारत) की जोड़ी ने थानावथ उदोमसीप्रोनकुल और तनुपत विरियांगकुरा (थाईलैंड) को 21-19, 21-11 से हराया.

• गणेश कुमार अरुमुगम और लोकेश विश्वनाथन (भारत) की जोड़ी ने नितिन कुमार और शुभम यादव (भारत) को 21-18, 21-23, 21-12 से हराया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.