Daily Horoscope 24 September : कैसा बीतेगा आज का दिन जानिए अपना आज का राशिफल

author img

By

Published : Sep 24, 2022, 12:17 AM IST

Aaj ka Rashifal

जानेंगे आज की लकी राशियां, आज कैसा रहेगा आपका दिन, नौकरी, प्रेम, विवाह, व्यापार जैसे मोर्चों पर कैसी रहेगी ग्रहदशा! जीवनसाथी के साथ कैसा बीतेगा आज का दिन, तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए Etv Bharat पर पढ़ें, आज का राशिफल. Aaj ka rashifal .

मेष राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर काबू रखना होगा. आप परिश्रमी बने रहेंगे. हालांकि परिश्रम का फल नहीं मिलने से आप निराश हो सकते हैं. आपका स्वास्थ्य खराब होने की भी आशंका बनी रहेगी. प्रवास की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय आपके अनुकूल नहीं है. संतान की चिंता रहेगी. बगैर सोचे कुछ भी ना करें. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी. Aaj ka Rashifal .

ये भी पढ़ें: फेमस बॉलीवुड के एस्ट्रॉलजर खुराना जी से जाने अपना संपूर्ण राशिफल

वृषभ राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आप बहुत आत्मविश्वासी बने रहेंगे. इससे हर काम बहुत आसानी से पूरे हो सकेंगे. विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में लगी रहेगी. सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. संतान पर पैसे खर्च होंगे. कलाकार तथा खिलाड़ी बहुत अच्छी तरह अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर सकेंगे. संपत्ति सम्बंधी कोई भी दस्तावेजी काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है.

मिथुन राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. दिन का आरंभ ताजगी से होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे. विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य आपके साथ होने से आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. अपने प्रिय के साथ आप अच्छा समय गुजार सकेंगे. अपने ऊपर पैसा खर्च करेंगे.

कर्क राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है। आज आप किसी बात से भयभीत रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की आशंका है। आपका अभिमान किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। खर्च अधिक हो सकता है। मन असंतुष्ट रहेगा। आपको किसी नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए। सरकारी काम में कुछ बाधा आ सकती है।

करें शिव पूजा तो मिलेगी शनि-राहु दोष से राहत, दिनभर रहेंगे कई शुभ योग

सिंह राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। पिता या बुजुर्ग से कोई लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी। आपके सरकारी कामकाज जल्दी पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। हालांकि व्यापार को बढ़ाने के लिए की गई आपकी मेहनत का परिणाम आपको जल्दी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: हनुमान जी का देवत्व है पूजनीय और जीवन चरित्र अनुकरणीय

कन्या राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है। शारीरिक तथा मानसिक रुप से आपको बेचैनी रहेगी। आपके इगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके रवैए लेकर सवाल उठा सकते हैं। आपके अधीनस्थ काम करनेवाले लोगों से आपको कोई परेशानी हो सकती है।अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। आज आप धैर्य के साथ लोगों से बात करें। जरूरत हो तो ज्यादातर समय मौन बने रहें।

तुला राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। आज आपको कोई शुभ फल की प्राप्ति होगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। कहीं बाहर घूमने- फिरने का मजा ले सकेंगे। परिवार में खुशी के पल बिताएंगे। संतान और पत्नी से आपको लाभ के समाचार सुनने को मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आप कार्यस्थल पर अपने सभी काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे।

जय श्रीकृष्ण: जो व्यक्ति कार्य में निष्क्रियता और निष्क्रियता में कार्य देखता है, वह...

वृश्चिक राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है। आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारी और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी के मार्गदर्शन में कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। संतान की प्रगति से आपको संतोष और आनंद मिलेगा। किसी को दिया उधार भी आपको वापस मिल सकता है।

धनु राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम में उत्साह कम रहेगा। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। संतान संबंधी समस्या परेशान करेगी। नौकरी तथा व्यवसाय में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले गहन विचार करना आवश्यक है। काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से आपको निराशा हो सकती है। विरोधियों से मतभेद बढ़ सकता है।

मकर राशि : आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए शांत स्वभाव से काम लेना पड़ेगा। भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। अचानक प्रवास का योग है। उसमें पैसे खर्च होंगे। अभी किसी नए रिलेशंस की ओर आगे ना बढ़ें। खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे हो सकेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है।

नमो नारायण: जो व्यक्ति कार्य में निष्क्रियता और निष्क्रियता में कार्य देखता है, वह..

कुंभ राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है। आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, इस कारण किसी भी काम में सफलता आसानी से होगी। स्वभाव में बिंदासपन आपको मन से तरोताजा रखेगा। नए लोगों के साथ परिचय या रोमांस की संभावना बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा। भागीदारी से लाभ होने का योग है।

मीन राशि: आज सिंह राशि में चंद्रमा है। आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है। मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास से आपका काम सफल बनेगा। परिवार में सुख और शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी और व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारियों को विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा।

इन 5 राशि वालों के भरेंगे खजाने, नई नौकरी और घर में बजेगी शहनाई, देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.