मछुआरा ने मछली पकड़ने के लिए बिछाया था जाल, फंस गया 7 फीट लंबा मगरमच्छ

author img

By

Published : Sep 19, 2022, 6:19 PM IST

Updated : Sep 19, 2022, 6:33 PM IST

सिवान में दिखा 7 फिट लंबा मगरमच्छ

सिवान में एक मछुआरे के जाल में सात फीट लंबा मगरमच्छ फंस गया. मगरमच्छ के फंसते ही इलाके में भय का माहौल बन गया. आनन-फानन में वन विभाग को सूचित किया गया. जिसके बाद वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया.

सिवान: बिहार के सिवान में एक मछुआरा मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल बिछाया. अचानक जाल में कंपन पैदा हो गयी, मछुआरा को लगा की बड़ी मछली फंसी है. जब बाहर निकाला तो उसके होश उड़ गए. जाल में एक सात फीट लंबा मगरमच्छ फंस (7 Feet Long Crocodile in Siwan) गया था. मगरमच्छ को देखते ही मछुआरा और वहां मौजूद लोग भाग खड़े हुए. घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव की है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: नदी से निकलकर सड़क पर आया मगरमच्छ, नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधा: जानकारी के अनुसार गुठनी थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव में मछुआरा बड़ी मछली की सूचना पर एक नदी में जाल बिछा दिया. लेकिन जाल में मछली की जगह 7 फिट लम्बा मगरमच्छ फंस गया. पहले तो लोग वहां से भाग गए. बाद में यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी. मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. स्थानीय ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी.

यह भी पढ़ें: सावधान रहें.. गंगा में मगरमच्छों ने डेरा डाल रखा है.. देखें VIDEO

पहले भी देखा जा चुका है मगरमच्छ: ग्रामीणों के अनुसार एक दो दिन से पानी के ऊपरी सतह पर मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों को बड़ी मछली होने का भ्रम हो गया और उसे पकड़ने के लिए मछुआरे जुट गए. बहेलिया गांव निवासी धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि वह बहुत दिन से मछली पकड़ने के काम करते है. सूचना मिली कि बड़ी मछली आयी है. जब जाल डाला गया तो मगरमच्छ फंसा गया. मगरमच्छ को वन विभाग को सौंप दिया गया है.


Last Updated :Sep 19, 2022, 6:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.