स्टेशनों पर फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने उठाया बड़ा कदम, देखें स्पेशल ट्रेनों की सूची

author img

By

Published : Jun 19, 2022, 12:37 PM IST

http://10.10.50.75:6060//finalout2/bihar-nle/thumbnail/19-June-2022/15600582_287_15600582_1655620654431.png

विभिन्न स्टेशनों पर फंसे यात्री के लिए आज विशेष ट्रेनें चलेंगी (special trains will run for stranded passengers at stations). दरअसल बहुत सारे लोग अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन (Agnipath scheme protest) के कारण जहां-तहां फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने ये पहल की है.

पटना: धरना-प्रदर्शन के कारण फंसे यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) की ओर से आज झाझा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद जंक्शन से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है कि स्पेशल ट्रेन (special trains) चलाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाए. इसी का नतीजा है कि आज स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: जिस तारेगना रेलवे स्टेशन को उपद्रवियों ने फूंका, वहां इतने दिनों तक नहीं हो पाएगा ट्रेनों का परिचालन

देखिए स्पेशल ट्रेनों की सूची...

  1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झाझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी.
  2. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी.
  3. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23,25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बंगलूरू पहुंचेगी.
  4. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी.
  5. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी.
  6. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
  7. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी.
  8. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन : यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में 3 दिनों तक सुबह 4 बजे से रात के 8 बजे तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.