ETV Bharat / state

पटना: सड़क पर छड़, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

पटना-गया एनएच-83 पर निकला हुआ छड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. यूं कहे तो सड़क के बीच निकला हुआ छड़ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है.

Patna
सड़क पर निकला छड़
author img

By

Published : December 7, 2020 at 5:10 PM IST

|

Updated : December 15, 2020 at 9:23 PM IST

Choose ETV Bharat

पटना: मसौढ़ी के रेलवे गुमटी के पास सड़क के बीच निकला हुआ छड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. आए दिन कोई न कोई घटना के शिकार हो रहे हैं. इस ओर प्रशासन ने अब तक सुध नहीं लिया. जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

राहगीर परेशान
पटना-गया एनएच-83 पर निकला हुआ छड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है. यूं कहे तो सड़क के बीच निकला हुआ छड़ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. इसके बावजूद इसकी चिंता ना तो स्थानीय प्रशासन को है और ना ही संबंधित विभाग को.

देखें रिपोर्ट

स्थानीय लोगों में आक्रोश
हालांकि, इस सड़क से आए दिन रोजाना नेता, मंत्री और अधिकारी गुजरते रहते हैं, लेकिन इसकी चिंता और फिक्र किसी को नहीं है. वहीं आम जनता, राहगीर, और वाहन चालक परेशान दिख रहे हैं.

Last Updated : December 15, 2020 at 9:23 PM IST