ETV Bharat / state

मसौढ़ी के श्री रामनाथेश्वर महादेव मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण होंगे विराजमान, श्रद्धालुओं में उत्साह

Patna Panch Shiv Temple: आगामी 22 जनवरी को लेकर पूरे देश में राम भक्तों का उत्साह देखते बन रहा है, जहां अयोध्या में श्री राम लला प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा, वहीं मसौढ़ी के रामनाथेश्वर महादेव मंदिर में भी रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. पढ़ें पूरी खबर.

मसौढी
मसौढी
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 13, 2024 at 5:30 PM IST

Choose ETV Bharat
मसौढ़ी के श्री राम नाथेश्वर मंदिर में राम, सीता की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी.

पटना: अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है. इस मौके पर पूरे देश में उत्साह है. सभी देशवासियों की निगाहें अयोध्या के श्री राम मंदिर पर टिकी हुई हैं. वहीं मसौढ़ी में भी राम नाथेश्वर मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है. जिस दिन और जिस वक्त अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी दिन और उसी वक्त मसौढी के मंडप स्थित श्री रामनाथेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्री राम, माता जानकी और लक्ष्मण के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

श्री राम नाथेश्वर मंदिर का इतिहास बहुत पुराना हैः इसे राम दरबार कहा जा रहा है. राम दरबार को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. चारों तरफ जोर-शोर से सजावट चल रही है. श्री राम नाथेश्वर मंदिर का इतिहास बहुत पुराना रहा है. ऐसे में इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है. 20 जनवरी को कलश यात्रा, 21 जनवरी को अष्टाधाम वैदिक हवन और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भंडारा आदि पूजन का कार्यक्रम किया जाना है.

"मसौढ़ी के प्रसिद्ध मंदिरों से एक श्री रामनाथेश्वर मंदिर में भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होनी है. जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तमाम हिंदू संगठन इस तैयारी में जुटे हुए हैं. 14 जनवरी को पूरा मसौढ़ी राममय होगा. भव्य झांकी निकाली जाएगी."- अभिमन्यु पटेल, अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद मसौढ़ी

मसौढ़ी में चल रही तैयारीः श्री राम नाथेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा उसी वक्त किया जाएगी जब अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा. जिसकी तैयारी जोर-जोर से की जा रही है. इरससे पहले 20 जनवरी को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी. उन्होंने तमाम मसौढ़ीवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ेंः पटना में करोड़ों रुपये की लागत से बना पंच शिव मंदिर, अयोध्या राम मंदिर के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा

इसे भी पढ़ेंः राम मंदिर निर्माण के लिए बिहटा में समर्पण यात्रा, लोगों से दान देने की अपील