ETV Bharat / state

पटना: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया, मौत

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर एक प्रेमी और प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था. इससे नाराज प्रेमी ने खुद और प्रेमिका को गोली मार दी.

पटना
पटना

Published : November 29, 2019 at 10:54 AM IST

|

Updated : November 29, 2019 at 11:13 AM IST

Choose ETV Bharat

पटना: जिले में एक प्रेम प्रसंग की वजह से बड़ी घटना सामने आ रही है. प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. इसके बाद खुद को भी गोली मार कर उड़ा लिया. वहीं, प्रेमिका की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

मामला जिले के के शास्त्रीनगर थाना का है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में एक युवक युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. इससे नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी. उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इसमें घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 3 बारातियों की दर्दनाक मौत

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Intro:राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अहले सुबह जहां प्रेम प्रसंग में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी है. प्रेमिका को गोली मारने के बाद लड़के ने खुद को भी गोली मार ली .जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है ।।Body:घटना शास्त्रीनगर इलाके के नया गाव इलाके की है वहीं इस घटना में लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि लड़की की हालत गंभीर है. जिसका इलाज इलाके के निजी अस्पताल में चल रहा है...Conclusion:मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में दोनों के बीच विवाद काफी दिनों से चल आ रहा था , जिसके बाद गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड नें अपनी प्रेमिका को पहले गोली मार दी फिर खुद भी गोली मारकर खुदकी जीवनलीला समाप्त कर ली , घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है ...
Last Updated : November 29, 2019 at 11:13 AM IST