ETV Bharat / state

Patna Crime: पटना में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम

बिहार के पटना में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर जख्मी कर दिया. दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. लड़का लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था. इसी कारण से उसने लड़की को गोली मार दी. लड़की का इलाज चल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Etv Bharat
Etv Bharat

Published : May 13, 2023 at 7:40 PM IST

Choose ETV Bharat

पटनाः बिहार के पटना में शादी से मना करना एक प्रेमिका को महंगा पड़ गया. प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इसके के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. घटना जिले के राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र की है. नाबालिग प्रेमिका ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने प्रेमिका पर गोली चला दी.

यह भी पढ़ेंः Chapra News: 'मैंने अपनी मर्जी से शादी की है.. अगर इनके परिवार को कुछ हुआ तो जिम्मेदार मेरे पापा होंगे', VIDEO वायरल

फेसबुक के माध्यम से हुआ था प्यारः मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है. 15 साल की बच्ची अपने छोटे भाई के साथ दुकान जा रही थी. एक युवक ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके हाथ में लगी है. पूछताछ के बाद पता चला है कि लड़की को फेसबुक के माध्यम से प्यार हुआ था, जिसके बाद दोनों में किसी कारणवश झगड़ा हुआ और बातचीत बंद हो गई. जिसके बाद पटना सिटी का रहने वाले प्रेमी ने उस पर गोली चला दी. लड़की का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है. कंकरबाग थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.

हाथ में मारी गोलीः सदर एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया की बच्ची दोपहर 1:00 बजे के करीब अपने 10 साल के भाई के साथ दुकान जा रही थी. उसी क्रम में पटना सिटी का रहने वाला लड़का गोली मार दी. आनन-फानन में लड़की को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. लड़की ने एक साल पहले से लड़के से बातचीत बंद कर दी गई थी. इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से हुई थी. इसके बाद में शादी की ही बात चल रही थी, लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद प्रेमी के द्वारा उसके बाएं हाथ में गोली मार दी.

लड़का पहले से शादीशुदा हैः बताया जा रहा है कि लड़का पहले से शादीशुदा था. वह पहली पत्नी को छोड़ चुका था. जिसके बाद इस 15 साल की नाबालिग बच्ची से शादी करना चाहता था. लड़की ने इंकार कर दिया तो उसके बाएं हाथ में गोली मार दी. कंकड़बाग थाने की पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर लड़के को महज 12 घंटे में पटना सिटी से गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और एक गोली और खोखा भी बरामद किया गया है.

"दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. आरोपी युवक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दी थी. इसी कारण युवक ने लड़की को गोली मार दी. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है." -काम्या मिश्रा, एएसपी, सदर, पटना