ETV Bharat / state

पटना: 7 साल बाद मिला खोया हुआ बेटा, परिवार में खुशी की लहर

पटना में सात साल बाद एक परिवार को खोया हुआ बेटा मिला है. बच्चे के पिता ने बताया कि 7 वर्ष पहले मजदूरी के लिए नोएडा गए थे. इसी दौरान उनका बेटा लापता हो गया था.

Lost son found in danapur
Lost son found in danapur
author img

By

Published : December 14, 2020 at 1:00 PM IST

Choose ETV Bharat

पटना: दानापुर के आनंद बाजार के रहने वाले एक माता-पिता को उनका खोया हुआ संतान 7 साल के बाद वापस मिल गया. इसमें छावनी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद माध्यम बने और माता-पिता से बच्चे को मिलवाने में पूरी मदद की.

मजदूरी के लिए गये थे नोएडा
इससे माता-पिता के साथ बहन काजल भी काफी खुश है. अब सूरज 12 वर्ष का हो गया है और 7 वर्ष पहले नोएडा में टॉफी लाने के दौरान खो गया था. पिता राजा के अनुसार 7 वर्ष पहले मजदूरी के लिए अपनी पत्नी, बेटा सूरज और बेटी काजल के साथ नोएडा गए थे. वहां पहले ही दिन बेटा टॉफी लाने गया और फिर काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला.

देखें पूरी रिपोर्ट

गुड़गांव में रहकर बेटे की तलाश
चार वर्ष तक बच्चे को नोएडा में ढूंढते रहे. एक वर्ष गुड़गांव में रहकर बेटे की तलाश की. फिर एक साल गाजियाबाद में रहकर बच्चे की तलाश करते रहे. पहलेजा के रहने वाले पिता ने फिर लौटने का फैसला किया. लौटकर गांव के पास दानापुर के आनंद बाजर में किराए पर रहकर बच्चे की खोज की.

इस दौरान छावनी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश को व्हाट्सएप के माध्यम से पता चला कि बच्चा गाजियाबाद के एक एनजीओ लालबहादुर शास्त्री सुदर्शन बाला आश्रम में रह रहा है. जिसको उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से परिवार से मिलाया गया.